एक्सप्लोरर

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?

फिल्मों में जल्लाद का नाम आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में यह काम कैसे मिलता है? जानिए इसके लिए भर्ती, ट्रेनिंग और पैसे से जुड़े नियम क्या हैं.

सरकारी नौकरी की बात आते ही लोगों के मन में पुलिस, सेना, शिक्षक और दूसरे पदों का ख्याल आता है. लेकिन जेलों में एक ऐसा काम भी होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. यह काम है जल्लाद का, जिसे अंग्रेजी में हैंगमैन या एक्जीक्यूशनर कहा जाता है. भारत में मौत की सजा को फांसी के जरिए पूरा करने के लिए जेल प्रशासन को संबंधित नियमों के अनुसार व्यवस्था करनी होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि जल्लाद बनने के लिए क्या कोई परीक्षा देनी पड़ती है, इसकी ट्रेनिंग कैसे मिलती है और इसके बदले कितने पैसे दिए जाते हैं?

क्या जल्लाद बनने के लिए देनी होती है परीक्षा ?

भारत में जल्लाद बनने के लिए पूरे देश में एक जैसी प्रतियोगी परीक्षा या नियमित भर्ती प्रक्रिया नहीं है. इसे सामान्य सरकारी नौकरी की तरह नहीं समझना चाहिए, जिसमें हर साल वैकेंसी निकलती है और उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हैं. जेल प्रशासन से जुड़े नियमों में जरूरत पड़ने पर जल्लाद की सेवाएं लेने का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें : इंसान नहीं बिल्लियों की मदद से लड़ा गया था यह युद्ध, कौन हारा-कौन जीता?

कैसे मिलती है इस काम की ट्रेनिंग ?

जल्लाद का काम सामान्य कामों से अलग और बहुत जिम्मेदारी वाला होता है. इसके लिए जेल प्रशासन के नियमों और तय प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी है. दिल्ली जेल मैनुअल में भी इस बात का उल्लेख देखने को मिलता है  कि पहली बार यह काम करने वाले व्यक्ति के बारे में जेल अधीक्षक को संतुष्ट होना चाहिए कि वह अपनी जिम्मेदारी समझता है. भारत में कुछ जल्लाद परिवारों में यह काम पीढ़ी-दर-पीढ़ी सीखा गया है. हर जगह परिवार से ही यह काम सीखना जरूरी नहीं है. संबंधित राज्य के नियम और जेल प्रशासन की जरूरत के अनुसार व्यवस्था की जाती है. 

जल्लाद को कितने पैसे मिलते हैं?

जल्लाद को मिलने वाली रकम के बारे में पूरे देश के लिए एक जैसी तय राशि  नहीं है. इसका भुगतान संबंधित राज्य के नियमों और जेल प्रशासन की व्यवस्था पर निर्भर करता है. कई जेल मैनुअल में हर फांसी के लिए जल्लाद को तय फीस देती है  भारत के मॉडल प्रिजन मैनुअल में भी कहा गया है कि जल्लाद को हर फांसी के लिए राज्य सरकार द्वारा तय दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि इस काम को हर जगह नियमित मासिक वेतन वाली नौकरी मानना सही नहीं है. भुगतान की रकम जानने के लिए संबंधित राज्य के जेल नियमों को देखना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें : कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
गुरुग्राम में 100 करोड़ के फ्लैट ट्रेंड में, इतने में और क्या क्या खरीद सकते हैं आप
गुरुग्राम में 100 करोड़ के फ्लैट ट्रेंड में, इतने में और क्या क्या खरीद सकते हैं आप
Advertisement

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget