एक्सप्लोरर

इस रस्म में फाड़ देते हैं दूल्हे के कपड़े, सिर में लगाया जाता है तेल

दुनियाभर में शादी की अलग-अलग रस्में निभाई जाती हैं, ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक समाज ऐसा भी है जहां दूल्हे के कपड़े ही फाड़ दिए जाते हैं.

शादी दो लोगों की जिंदगी की नई शुरुआत मानी जाती है, जो रस्मों-रिवाजों से शुरू होती है. हालांकि दुनियाभर में शादी को लेकर एक ही तरह की रस्में नहीं होतीं, बल्कि हर जगह शादी की अलग-अलग रस्में होती हैं. दुनियाभर में शादी की अलग-अलग रस्में निभआई जाती हैं. भारत में ही हर समाज और हर कदम पर शादी की रस्में बदल जाती हैं. ऐसे में क्या आप एक ऐसी शादी के बारे में जानते हैं जहां दुल्हे के सिर में तेल लगाकर उसके कपड़े ही फाड़ दिए जाते हैं. सुनकर हुई न हैरानी? चलिए आज शादी की इस विचित्र रस्म को जानते हैं.

यहां फाड़ दिए जाते हैं दुल्हे के कपड़े

दरअसल हम सिंधी समाज में की जाने वाली शादी की बात कर रहे हैं. सिंधी समुदाय में दुल्हे के घर ‘सांथ प्रथा’ नाम की एक मजेदार रस्म होती है, जिसमें रस्म दुल्हे को उसके भाई और दोस्त दुल्हे के सिर में तेल लगाकर मालिश करते हैं. फिर दुल्हे के दाहिने पैर में जूता पहनाकर, जमीन पर रखे मिट्टी के एक मटके को फोड़ने के लिए कहा जाता है. जब दुल्हा ये कर देता है तो सभी मिलकर दुल्हे के कपड़े फाड़ देते हैं. दरअसल ये हंसी-ठिठोली से जुड़ी रस्म है, जिसमें दुल्हे के साथ उसके आसपास के लोग मिलकर मस्ती करते हैं.

दीपिका और रणवीर ने भी निभाई थी ये रस्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी सिंधी और कोंकणी दोनों ही रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे. इस दौरान दोनों ने सिंधी रस्म और रिवाज निभाए थे. दीपिका कोंकणी ब्राह्मण परिवार से हैं जबकि रणवीर सिंह सिंधी समुदाय से आते हैं. ऐसे में शादी के लिए दोनों परिवारों ने तय किया था कि शादी की रस्में दोनों ही तरीकों यानी सिंधी और कोंकणी तरीके से पूरी होंगी. फिर दोनों की शादी में हुआ भी कुछ ऐसा ही. रणवीर ने भी सिंधी समाज की ‘सांथ प्रथा’ रस्म को निभाया था. जिसमें रणवीर के कपड़े भी फाड़े गए थे और उन्हें तेल भी लगाया गया था. इस रस्म को सिंधी समाज में होने वाली ज्यादातर शादियों में देखा जा सकता है.                                                                                 

यह भी पढ़ें: कभी कानपुर और गोरखपुर की गलियों में क्रिकेट खेलता था यह बच्चा, अब बन गया ब्रिटेन का सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget