एक्सप्लोरर

पहली बार किस चुनाव में हुआ था एग्जिट पोल का इस्तेमाल, जानें कैसे रहे थे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से ही एग्जिट पोल को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में पहली बार एग्जिट पोल कब दिखाया गया था और वो कितना सही हुआ था.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 खत्म होने के बाद से ही एग्जिट पोल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एग्जिट पोल क्या होता है और इसकी शुरूआत कब हुई थी. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

एग्जिट पोल

अब सवाल ये है कि एग्जिट पोल क्या होता है? बता दें कि एग्जिट पोल एक सर्वे होता है, जो मतदान के दिन जारी किया जाता है. इस सर्वे के दौरान मतदान करके निकलने वाले वोटर्स से पूछा जाता है कि उन्होंने किसको मतदान किया है. इस तरह कंपनियां आंकड़ों का विश्लेषण करके ये जानने की कोशिश करती है कि किसकी सरकार बन रही है. इसे ही एग्जिट पोल कहते हैं.

इस देश में सबसे पहले शुरू हुआ था एग्जिट पोल?

आज के वक्त भारत के अलावा बहुत सारे ऐसे देश हैं, जहां पर चुनाव के पहले और बाद में एग्जिट पोल दिखाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे पहले एग्जिट पोल दिखाया गया था. बता दें कि सबसे पहला एग्जिट पोल 1936 में अमेरिका में कराया गया था, उस समय जॉर्ज गैलप और क्लॉड रॉबिनसन ने न्यूयॉर्क में सर्वे किया था. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय मतदान केंद्रों से बाहर आने वाले वोटर्स से पूछा जाता था कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए किस उम्मीदवार को वोट दिया है. इस एग्जिट पोल में फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट के जीतने का अनुमान जताया गया था, जो चुनावी नतीजों में सच साबित हुआ था. इसके बाद दुनियाभर में एग्जिट पोल का चलन तेजी से फैला. जानकारी के मुताबिक इसके बाद 1937 में ब्रिटेन और 1938 में फ्रांस में पहले एग्जिट पोल हुए थे.

भारत में पहला एग्जिट पोल

अब सवाल ये है कि भारत में पहला एग्जिट पोल कब आया था. बता दें कि भारत में 1957 में दूसरे आम चुनाव में पहली बार एग्जिट पोल कराया गया था. उस वक्त इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन ने ये पोल कराया था. हालांकि इसे पूरे तरीके एग्जिट पोल नहीं कहा गया था. इसके बाद 1980 में डॉ. प्रणय रॉय ने पहला एग्जिट पोल कराया था. वहीं 1996 का लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल की चर्चा तेजी से हुई थी. क्योंकि समय दूरदर्शन पर एग्जिट पोल दिखाए गए थे.

 बता दें कि भारत के इतिहास में ये पहली बार था कि जब टीवी पर एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए गये थे. ये सर्वे सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज ने किया था. उस चुनाव में एग्जिट पोल में खंडित जनादेश का अनुमान लगाया था. बता दें कि बाद में हुआ भी ऐसा ही था. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत से दूर रह गई थी. अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत नहीं होने के कारण 13 दिन में ही इस्तीफा देना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:दिल्ली में इतनी बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन, चुनाव नतीजों से पहले जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Meerut Jail Radio Station: क्या जेल में फरमाइश पर सुने जा सकते हैं पसंद के गाने, क्या कहता है नियम?
क्या जेल में फरमाइश पर सुने जा सकते हैं पसंद के गाने, क्या कहता है नियम?
Rani Karnavati and Humayun: इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget