एक्सप्लोरर

​​इन देशों में तेजी से कम हो रही आबादी! इस कंपनी ने कहा हम पैदा करेंगे बच्चे

​कई देशों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है तो कई देशों में कम हो रही है. ऐसे में एक कंपनी ने आर्टिफिशियल कोख की मदद से बच्चे पैदा करने की बात कही है.

​कुछ देश ऐसे हैं जो बढ़ती आबादी से जूझ रहे हैं, तो कुछ ऐसे जिनके यहां पॉपुलेशन तेजी से कम हो रही है. जाहिर है लोग नहीं होंगे, तो काम करने के लिए लोग कहां से आएंगे. देश में प्रोडक्शन घट जाएगा और धीरे-धीरे लोग मंदी की गिरफ्त में आ जाएंगे. हम इस खबर में न सिर्फ उन देशों के बारे में आपको बता रहे हैं, बल्कि एक्टोलाइफ नाम की एक कंपनी ने कहा  है कि हम इन देशों की गिरती पॉपुलेशन को संभाल सकते हैं. इसके लिए महिलाओं के गर्भ की भी जरूरत नहीं है. किसी भी दंपति के भ्रूण लेने के बाद ये बच्चे लैब में ही पल जाएंगे. इन बच्चों के DNA भी एडिट किया जा सकेगा ताकि ये होशियार बन सकें.

किन देशों में गिरी पॉपुलेशन

  1. बुल्गारिया: वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू वेबसाइट के मुताबिक बुल्गारिया में आबादी तेजी से कम हो रही है. यहां साल 2050 तक मौजूदा पॉपुलेशन के मुकाबले 22.5% लोग कम हो जाएंगे. बुल्गारिया की आबादी अभी 6.9 मिलियन के आसपास है, जो 2050 तक घटकर 5.4 मिलियन रह जाएगी.​​
  2. लिथुआनिया: इस देश की आबादी भी घट रही है. अगले तीन दशक में लिथुआनिया की आबादी 22.1 प्रतिशत घट जाएगी. यहां मौजूदा 2.7 मिलियन लोगों के मुकाबले 2050 सिर्फ 2.1 मिलियन लोग ही रह जाएंगे.
  3. लातविया: इस देश की आबादी 21.6 प्रतिशत गिरेगी. यहां कम जन्मदर की वजह से लगातार आबादी घट रही है.
  4. यूक्रेन: इस देश की आबादी 19.5 प्रतिशत घट जाएगी. यूक्रेन में फिलहाल 47.3 मिलियन लोग रहते हैं जो 2050 तक घटकर 35.2 मिलियन रह जाएंगे.

इन देशों की पापुलेशन में भी गिरावट

सर्बिया, क्रोशिया, जापान, अल्बानिया, रोमानिया, ग्रीस, हंगरी, पोलैंड, जॉर्जिया...इन देशों में भी आबादी का ग्राफ तेजी से नीचे रहा है. हां, अगर एक्टोलाइफ जैसे कंपनी ये दावा करती है कि वह इन देशों की पॉपुलेशन बढ़ाने में मददगार होगी, तो शायद कुछ बदलाव देखने को मिल सके.

सोर्स: world population review

क्या है एक्टोलाइफ?
एक्टोलाइफ एक आर्टिफिशियल गर्भाशय टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनी है. आर्टिफिशियल गर्भाशय को हम आर्टिफिशियल कोख भी कह सकते हैं. ये कंपनी किसी भी पेरेंट्स से उनके एग लेने के बाद उसे लैब में पहले भ्रूण और फिर 9 महीने तक एक बच्चे के रूप में विकसित करती है. बच्चे को आर्टिफिशियल (कृत्रिम कोख) में पूरे 9 महीने तक रखा जाता है. कंपनी इसकी पूरी मॉनिटरिंग करती है और बच्चा बिल्कुल वैसे ही विकसित होता है, जैसा वो मां के गर्भ में होता है. इसका एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया है, जिसमें आप आर्टिफिशियल गर्भाशय से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं.

यहां देखें वीडियो-

एक्टोलाइफ का दावा है कि उनकी तकनीक से उन सभी देशों की मदद हो सकेगी, जहां की पॉपुलेशन तेजी से कम हो रही है. जापान, बुल्गारिया, साउथ कोरिया आदि देशों को गिरती पॉपुलेशन से रोकने में मदद मिलेगी. हालांकि, एक्टोलाइफ के जरिए एक बच्चा पैदा करने मे कितना खर्च होगा इसका कोई खुलासा वीडियो में नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें-

कोख की जरूरत नहीं, 9 महीने तक मां के गर्भ की तरह देखभाल करेगी ये मशीन, इस साइंटिस्ट का दावा!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget