एक्सप्लोरर

​​Part-4: कोख की जरूरत नहीं, 9 महीने तक मां के गर्भ की तरह देखभाल करेगी ये मशीन, इस साइंटिस्ट का दावा!

​कंपनी ने दावा किया है कि ग्रोथ पोड में बच्चे की मॉनिटरिंग हो सकेगी.​ इसके अलावा यदि किसी भी तरह की ​​बीमारी या परेशानी​ होगी तो मशीन के माध्यम से वह पकड़ में आ जाएगी. ​

दुनियाभर में एक कॉमन सवाल है, 'प्रेगनेंसी नहीं हो पा रही है या कंसीव नहीं कर पा रहे हैं, इसके क्या कारण हैं?' इस सवाल का जवाब आप चाहे किसी डॉक्टर से पूछें या फिर गूगल पर टाइप करके देख लें, आपको तमाम कारण मिल जाएंगे. कंसीव न कर पाने के केस में, कई लोग अभी मौजूदा दौर में पॉपुलर IVF और सरोगेसी का सहारा लेते हैं. इन दोनों से भी बात न बने, तो फिर कई मां-बाप बच्चे गोद ले लेते हैं. चूंकि, दुनिया इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तमाम समाधान खोजने में लगी है, इसलिए एक कंपनी ने दावा किया है कि जो मां-बाप खुद से बच्चे पैदा नहीं कर पा रहे हैं, वो आर्टिफिशियल यूट्रस (यानी मशीनी कोख) के जरिए अपना सपना पूरा कर सकते हैं. इस तकनीक से जुड़ा एक वीडियो मशहूर बायोटेक्नोलॉजिस्ट और साइंस कम्यूनिकेटर हासिम अल गायली ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में बताया गया है कि ये तकनीक, कैसे उन दंपतियों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जो विभिन्न परेशानियों के चलते बच्चे पैदा नहीं कर पाते हैं.

क्या है ये टेक्नोलॉजी?
वीडियो में इस टेक्नोलॉजी को दुनिया की पहली आर्टिफिशियल वूम/आर्टिफिशियल गर्भाशय की टेक्नोलॉजी बताया गया है. इस वीडियो में विस्तार से ये जानकारी मिलती है कि आर्टिफिशियल यूट्र्ल (कृत्रिम गर्भाशय) के जरिए कैसे बच्चों को जन्म दिया जा सकता है. बच्चों को जन्म देने के लिए शुरुआत में किसी भी दंपति से उससे एंब्रियो लिए जाएंगे और उसके बाद उन्हें लैब में 9 महीने तक पाला जाएगा. लैब में बच्चे को एक ग्रोथ पॉड में रखा जाएगा. एक ग्रोथ पोड में एक ही बच्चे को रख सकते हैं. कंपनी ने 75 जगहों पर अपनी लैब शुरू की है और हर लैब में 400 बच्चों को पाला जा सकता है. ग्रोथ पोड एक कृत्रिम गर्भाशय है, जो वैसा ही होगा जैसा मां की कोख होती है.

ग्रोथ पोड में होगी बच्चे की मॉनिटरिंग
ग्रोथ पोड (कृत्रिम गर्भाशय) में बच्चों की रियल टाइम मॉनिटरिंग का दावा कंपनी ने किया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम बच्चे के फिजिकल फीचर को भी रियल टाइम मॉनिटर करेगा. अगर कोई जेनेटिक बीमारी या परेशानी होगी तो वो मशीन के जरिए तुरंत पकड़ में आ सकेगी. हर पोड एक स्क्रीन से जुड़ा होगा, जहां कोई भी दंपति अपने बच्चे की प्रोग्रेस यानी विकास का जायजा रियल टाइम पर ले सकता है. इस स्क्रीन पर बच्चे की हर एक सेकेंड को मॉनिटर किया जा सकता है. इसके अलावा सारा सिस्टम एक ऐप से जुड़ा होगा, अगर मां-बाप ऐप पर बच्चे की प्रोग्रेस देखना चाहें तो देख सकेंगे, जैसे आजकल छोटे बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के बाद उनकी पढ़ाई का पूरा डेटा ऐप पर आ जाता है.

वीडियो पर नेगेटिव कमेंट की भरमार
एक्टोलाइफ का जो वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया है, उसमें यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स को यह एक क्रांतिकारी कदम लग रहा है, तो कई यूजर्स का कहना है कि प्रकृति के नियमों के खिलाफ चलना खतरनाक है. वहीं, मोहसिन नाम के एक यूजर ने लिखा है कि धर्म के नाम पर बंटवारे के लिए फिर तैयार रहिए. वहीं, मो. अबू बकर नाम के एक यूजर्स ने लिखा है, ये क्या है-क्या अब बच्चे भी चिकन की तरह पैदा होंगे.

देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें-

Part-3: ये नया जमाना है! मां की कोख के बिना हर साल पैदा होंगे 30 हजार हाई क्वालिटी बच्चे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
क्या सेहत के लिए सच में खतरनाक है अजीनो मोटो? कितने सेवन से शरीर को होता है नुकसान
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?

वीडियोज

Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget