एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में 16 साल के युवा डाल सकेंगे वोट, जानें किस देश में सबसे कम है यह उम्र?

Minimum Voting Age Worldwide: खबर आई है कि ब्रिटेन में युवाओं के लिए वोट देने की उम्र 16 साल की जा रही है. चलिए जानें कि और कौन से ऐसे देश हैं, जहां 16 साल या उससे कम उम्र में वोट दिया जाता है.

ब्रिटेन ने एक बड़ा एतिहासिक फैसला लेते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. यहां पर मतदान की उम्र 16 साल करने का फैसला कर दिया गया है. इससे अब ब्रिटेन में युवाओं को 16 साल की उम्र पूरा करते ही मताधिकार का अधिकार मिल जाया करेगा. अगले आम चुनावों के लिए इस फैसले को लागू कराया जा सकेगा. प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार का कहना है कि इस बदलाव को संसद की मंजूरी के बाद लागू कराया जा सकेगा. सरकार का कहना है कि 16-17 साल की उम्र में बहुत सारे युवा पहले से ही सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. दुनिया के अधिकतर देशों में वोटिंग की उम्र 18 साल ही है, लेकिन कई देशों में 18 साल से ज्यादा की उम्र भी है, चलिए जानें कि किस देश में सबसे कम उम्र है. 

किन देशों में वोट देने की उम्र 16 साल

दुनिया के करीब 237 देशों और क्षेत्रों में से करीब 205 देशों (86%) में राष्ट्रीय चुनाव के लिए वोटिंग की न्यूनतम उम्र 18 साल है. वहीं नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के कई देशों में 1970 के दशक में ही वोटिंग की उम्र को 21 से घटाकर 18 कर दिया था. लेकिन कुछ देशों में इसे और कम करते हुए 16 साल की उम्र में ही वोटिंग का अधिकार दिया गया है. दुनिया में 11 ऐसे देश हैं, जहां पर 16 साल की उम्र में ही वोट देने का अधिकार मिल जाता है. ये देश ब्राजील, ऑस्ट्रिया, इक्वाडोर, आइल ऑफ मैन, क्यूबा, गनजी, माल्टा, जर्सी, निकारागुआ, अर्जेंटीना और स्कॉटलैंड शामिल हैं. वहीं अर्जेंटीना में 16 से 18 साल की उम्र में वोट देना ऑप्शनल होता है, जबकि 19 साल की उम्र तक वोट देना अनिवार्य हो जाता है. 

17 और 19 साल वोट देने की उम्र

17 साल में वोट देने की लिस्ट में सात देश शामिल हैं, जिनमें दक्षिण सूडान, उत्तर कोरिया, ग्रीस, सूडान, इंडोनेशिया और पूर्व तिमोर शामिल हैं. वहीं ग्रीस ने तो वोटिंग की उम्र 18 से कम करके 17 साल कर दी है. इंडोनेशिया तो माना जाता है कि अगर कोई शादी करने के लायक समझदार हो गया है तो वो 17 साल की उम्र में वोट देने के लायक भी है. 

19 और 20 साल में वोट देने का अधिकार

पहले दक्षिण कोरिया में 19 साल में वोट देने का अधिकार था, लेकिन फिर अप्रैल 2020 में इसे बदल दिया गया और 18 साल में लोगों ने वोट दिया. वहीं 20 साल में वोटिंग अधिकार वाले देश की बात करें तो बहरीन में वोट देने की सबसे कम उम्र 20 साल है. वहीं दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थिति नौरू में भी ऐसा ही है. 

21 और 25 साल

21 साल में वोट देने की लिस्ट में कुल 10 देश शामिल हैं. इसमें सिंगापुर, मलेशिया, कैमरून, कुवैत, ओमान, लेबनान, सोलोमन द्वीप शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिणी प्रशांत महासागर में छोटे-छोटे द्वीप सामोआ, टोकेलाऊ, और टोंगा में भी वोटिंग की उम्र 21 साल है. वहीं संयुक्त अरब अमीरात दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर 25 साल वोट देने की न्यूनतम उम्र है. हालांकि यहां पर शादी की उम्र लड़के व लड़की के लिए 18 साल है. ऐसे में दुनिया में सबसे कम वोट देने की उम्र 16 साल ही है, इससे कम उम्र के लिए कहीं कोई नियम नहीं है.

यह भी पढ़ें: आतंकी हमला होने पर हॉस्पिटल में कौन सा कोड होता है एक्टिवेट? ये हैं नियम

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget