एक्सप्लोरर

कहीं हील वाली सैंडल पर तो कहीं सीटी पर है बैन... इन 5 देशों में है बेहद अजीब कानून

हील वाली सैंडल को महिलाएं खूब पसंद करती हैं. इसे पहन कर महिलाओं की लंबाई में इजाफा हो जाता है. हालांकि, ग्रीस में महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती हैं. दरअसल, ग्रीस में हील वाली सैंडल पर बैन है.

बैन अक्सर उन चीजों पर लगाया जाता है जो समाज, पर्यावरण या इंसानियत के लिए सही नहीं होतीं. लेकिन क्या हो अगर कुछ ऐसी चीजों पर बैन लगा दिया जाए जिनका इस्तेमाल आप अपने जीवन में लगभग हर दिन करते हैं. चलिए आज हम आपको उन 5 देशों के बारे में बताते हैं, जहां ऐसी चीजें बैन हैं जिनके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते.

यहां सीटी बैन है

मध्य अमेरिका का एक देश है ग्वाटेमाला. यहां सीटी बजाने पर बैन है. इस देश में उन सीटियों को ना आप बना सकते है, ना बेच सकते हैं जिनका इस्तेमाल यहां का पुलिस विभाग करता है. यहां की सरकार इस विषय पर कहती है कि दूसरे लोग पुलिस जैसी सीटी का दुरुपयोग ना करें इसलिए ये फैसला लिया गया है.

बेबी वॉकर पर प्रतिबंध

बेबी वॉकर का इस्तेमाल भारत समेत कई देशों में होता है. दरअसल, इसकी मदद से छोटे बच्चे चलना सीखते हैं. हालांकि, कनाडा ने इस पर बैन लगाया हुआ है. वहां बेबी वॉकर ना कोई बना सकता है और ना ही इसे खरीद सकता है. कनाडा सरकार इसके बैन पर तर्क देती है कि इससे बच्चों के गिरने और चोट खाने का खतरा बना रहता है. यहां अगर कोई परिवार अपने बच्चे के लिए बेबी वॉकर का इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा गया तो उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.

हील वाली सैंडल बैन

हील वाली सैंडल को महिलाएं खूब पसंद करती हैं. इसे पहन कर महिलाओं की लंबाई में इजाफा हो जाता है. हालांकि, ग्रीस में महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती हैं. दरअसल, ग्रीस में हील वाली सैंडल पर बैन है. हालांकि, ये बैन पूरे ग्रीस में नहीं है. ये आप पर तभी लागू होता है जब आप वहां के एतिहासिक स्मारकों के पास घूमने जाएं. इस कानून को ग्रीस में 2009 में लागू किया गया था.

नक्शे पर बैन

उत्तर अफ्रीका में एक देश है मोरक्को. इस देश में नक्शे पर बैन है. दरअसल, इस देश में उन सभी नक्शों पर बैन है जिसमें पश्चिमी सहारा के विवादित क्षेत्र को दिखाया गया है. आपको बता दें, मोरक्को में जिन नक्शों का इस्तेमाल होता है उसमें पश्चिमी सहारा का अस्तित्व ही नहीं है.

च्युइंग गम पर बैन

एशिया में भी एक ऐसा देश है जहां च्युइंग गम जैसी सामान्य चीज पर बैन लगाया गया है. ये बैन सिंगापुर में लगा है. साल 1991 में च्युइंग गम के आयात और निर्यात दोनों पर बैन लगा दिया गया था. अगर आप सिंगापुर में च्युइंग गम बेचते, खरीदते या खाते पाए गए तो आप पर 83 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है.

ये भी पढ़ें: Met Gala Event:चर्चा में है मेट गाला इवेंट,यहां ऐसा क्या होता है कि इसके लिए 40 लाख की टिकट खरीदते हैं लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mughal Architecture: बगैर सीमेंट आजतक कैसे खड़ी हैं मुगलों की इमारतें? क्या आज इस तकनीक से बनाए जा सकते हैं घर
बगैर सीमेंट आजतक कैसे खड़ी हैं मुगलों की इमारतें? क्या आज इस तकनीक से बनाए जा सकते हैं घर
Pm Modi Melbourne: कौन-कौन सी चिप और शिप बनाता है भारत, जानें कितने मामलों में आत्मनिर्भर?
कौन-कौन सी चिप और शिप बनाता है भारत, जानें कितने मामलों में आत्मनिर्भर?
PM Modi In Melbourne: सिटिजन फर्स्ट गवर्नेंस के मामले में कहां टिकता है भारत, इसमें कौन-सा देश नंबर-1?
सिटिजन फर्स्ट गवर्नेंस के मामले में कहां टिकता है भारत, इसमें कौन-सा देश नंबर-1?
कितने सालों बाद मौत को भी आ जाएगी मौत? जानिए कब अमर होगा इंसान
कितने सालों बाद मौत को भी आ जाएगी मौत? जानिए कब अमर होगा इंसान

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget