एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: ईडी गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को कहां रखती, क्या अलग से कोई जेल होती है?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिरफ्तारी के बाद ईडी आरोपी को कहां रखती है ?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे यह गिरफ्तारी की है.लेकिन सवाल ये है कि ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद कहां पर रखेगी. क्या ईडी के पास अपना कोई जेल होता है?

ईडी का जेल ?

क्या ईडी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को किसी जेल में रखती है? दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय लेकर जाती है. जिसके बाद ईडी सभी आरोप पत्रों के साथ उस आरोपी को कोर्ट में पेश करती है. कोर्ट में पेशी के बाद सब कुछ कोर्ट के फैसलों पर निर्भर करता है. कोर्ट अगर उस आरोपी को सजा सुनाती है तो आरोपी को जेल भेजा जाता है. दरअसल ईडी का अपना कोई जेल नहीं होता है. हालांकि ईडी कार्यालय में पूछताछ और कस्टडी में आरोपी को रखने के लिए अलग से रूम होते हैं.

अरविंद केजरीवाल

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उन्हें लेकर ईडी हेडक्वाटर गई है. जहां पर उनका मेडिकल जांच होगा. जानकारी के मुताबिक टीम कल यानी 22 मार्च को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. सीएम केजरीवाल का कोर्ट में पेश होने के पहले भी मेडिकल करवाया जाएगा. आरएमएल हॉस्पिटल की टीम ईडी दफ्तर आकर मेडिकल जांच करेगी.
 

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ?

बता दें कि किसी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए नियम बिल्कुल अलग होते हैं. इसीलिए ईडी की टीम ने प्रोटोकॉल के तहत सीएम को गिरफ्तार करने से पहले उन्‍हें अरेस्‍ट मेमो दिया है. इतना ही नहीं अधिकारियों ने यह मेमो पढ़कर सुनाया भी है. इस मेमो में अरविंद केजरीवाल को यह बताया गया कि उन्‍हें किन ग्राउंड पर गिरफ्तार किया जा रहा है. गिरफ्तारी से पहले टीम ने अरविंद केजरीवाल से उनका फोन लेकर जब्‍त कर लिया था. 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget