एक्सप्लोरर

ट्रेन से फिल्म के प्रमोशन के लिए निकले शाहरुख, वडोदरा में भगदड़ से एक की मौत

वडोदरा: बॉलीवुड के सितारे शाहरुख खान अपनी फिल्म 'रईस' के प्रोमोशन के लिए ट्रेन से मुंबई से दिल्ली की यात्रा पर निकले हैं. उनकी ट्रेन जिस-जिस स्टेशन पर रुकती है वहां सैकड़ों की भीड़ होती है और इसी भीड़ ने गुजरात के वडोदरा स्टेशन पर एक शख्स की जान ले ली है. वडोदरा स्टेशन पर भगदड़ मचने से जिस फरीद खान की जान चली गई है वो अपने रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने आया था.

इस बड़े हादसे के बाद भी शाहरुख खान ने ट्रेन से फिल्म प्रचार का सिलसिला खत्म नहीं किया. वह भी ऐसे वक़्त में जब शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे के ट्रेन से फिल्म के प्रचार करने से ऐसे ही किसी दूसरे हादसे के खतरे को टाला नहीं जा सकता है. शाहरुख खान अगस्त क्रांति राजधानी ट्रेन से मुंबई से दिल्ली के सफर पर हैं.

फरीद खान की मौत से बेहद दुखी हूं- शाहरुख फरीद खान की मौत पर शाहरुख ने अपने गहरे ग़म का इज़हार किया है. शाहरुख ने कहा, "मैं फरीद खान की मौत से बेहद दुखी हूं. वडोदरा में मौजूद क्रिकेटर इरफान पठान और उनके भाई यूसूफ पठान को मैंने फरीद खान के परिवार की हर मुमकिन मदद करने के लिए कहा है." फरीद खान को दिल की बीमारी थी और उन्हें स्टेशन नहीं आने को कहा गया था, लेकिन चूंकि उनके घर वाले इसी ट्रेन से सफर कर रहे थे, इसलिए वो खाना लेकर आए थे.

शाहरुख को देखने के लिए वडोदरा स्टेशन पर मची भगदड़

अपनी फिल्म रईस के प्रोमोशन के लिए शाहरुख खान मुंबई से दिल्ली ट्रेन के सफर पर निकले हैं. रास्ते में पड़ने वाले हर स्टेशन पर उनके फैंस की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रह रही. गुजरात के वडोदरा स्टेशन पर भी हज़ारों की संख्या में फैंस जमा थे. यहां पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर उनकी गाड़ी आई.

पुलिस की लाठीचार्ज से मची भगदड़

स्टेशन पर आए हज़ारों फैंस शाहरुख को देखना चाहते थे. भीड़ काबू से बाहर होने लगी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद भगदड़ मच गई और फरीद खान पठान नाम के शख्स की मौत हो गई.

ट्रेन से फिल्म के प्रमोशन के लिए निकले शाहरुख, वडोदरा में भगदड़ से एक की मौत

वडोदरा में सपा के पूर्व प्रमुख थे फरीद खान

बेहोश फरीद खान को पहले स्टेशन पर ही होश में लाने की कोशिश की, लेकिन फरीद खान को होश नहीं आया. फिर जल्दी उन्हें प्लेटफॉर्म से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया.

फरीद खान वडोदरा में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख थे, फरीद खान की मौत से उनके परिवारजनों में काफी दुःख का माहौल है.  फरीद खान अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meenakshi Recreates Nagin Song: 'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी पर मचा बवाल, YRF के जवाब के बाद तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
'सैयारा': 8 लाख की रॉयल्टी का दावा, YRF की सफाई... फिर तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget