एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Election: 'जन सेना और TDP 2024 में बनाएगी सरकार', जगन मोहन रेड्डी पर हमला करते हुए पवन कल्याण ने बताई गठबंधन की वजह

Election 2024: पवन कल्याण ने लोगों को बताया कि आखिर क्यों उन्होंने टीडीपी के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने ये भी कहा कि यह गठबंधन तब तक बना रहेगा जब तक आंध्र प्रदेश का भविष्य उज्जवल नहीं हो जाता.

Andhra Pradesh Assembly Election 2024: आंध्र प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. यहां सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और टीडीपी व जन सेना पार्टी के नेता लगातार एक-दूसरे पर सियासी हमले कर रहे हैं. अब जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने भी मोर्चा संभाल लिया है. पवन कल्याण ने बुधवार (20 दिसंबर) को जहां आगामी विधानसभा चुनाव में टीडीपी गठबंधन की जीत के दावे किए तो वहीं जगन मोहन रेड्डी सरकार पर भी कई हमले किए.

मीडिया से बातचीत के दौरान जेन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण ने दावा किया, "2024 के विधानसभा चुनाव में जन सेना और टीडीपी मिलकर सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तब तक टीडीपी के साथ गठबंधन में रहेगी जब तक आंध्र प्रदेश का भविष्य उज्जवल नहीं हो जाता."

बताई गठबंधन करने की वजह

विजयनगरम जिले में नारा लोकेश के 'युवा ग्लैम' नामक वॉकथॉन के समापन समारोह 'युवा गलम नवसाकम' के दौरान सभा को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने चंद्रबाबू नायडू को जेल भेजने को लेकर दुख व्यक्त किया." उन्होंने कहा, “सरकार के अत्याचारों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत लाभ की उम्मीद किए टीडीपी का समर्थन करने का फैसला किया है."

जगन मोहन रेड्डी पर उठाए सवाल

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा, "यदि वाईसीआर कांग्रेस पार्टी सत्ता में लौटती है तो आंध्र प्रदेश को निवेश की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिससे यहां के लोगों को भविष्य में काफी कठिनाइयां होंगी." उन्होंने जगन मोहन रेड्डी से सवाल पूछा, "जो व्यक्ति अपनी मां और बहन का सम्मान नहीं कर सकता है, वह अन्य महिलाओं का सम्मान कैसे कर सकता है."

जल्द ही घोषणापत्र जारी करने की कही बात

इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह समय आंध्र प्रदेश के भविष्य को निर्धारित करने का समय है. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वह एक संयुक्त घोषणापत्र फाइनल करके उसे जारी करेंगे. इस बैठक में नारा लोकेश, विधायक बालकृष्ण और पार्टी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें

Salaar Advance Booking Collection: 'सालार' का एडवांस बुकिंग में तहलका! 'डंकी' से दोगुनी हुई प्रभास की फिल्म की कमाई, जानें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget