एक्सप्लोरर

Salaar Advance Booking Collection: 'सालार' का एडवांस बुकिंग में तहलका! 'डंकी' से दोगुनी हुई प्रभास की फिल्म की कमाई, जानें आंकड़े

Salaar Advance Booking Collection: 'सालार' ने एडवांस बुकिंग में 'डंकी' को मात दे दी है. फिल्म ने लगभग 'डंकी' से दोगुना कमाई करके ये संकेत दे दिए हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग करने वाली है.

Salaar Advance Booking Collection: पैन इंडिया एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' का क्रेज देखने लायक है. फिल्म 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है और रिलीज से एक हफ्ते पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. एडवांस बुकिंग में फिल्म धांसू कलेक्शन कर रही है. 'सालार' से एक दिन पहले शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज हो चुकी है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी लेकिन अब 'सालार' 'डंकी' को पछाड़कर बहुत आगे निकल गई है.

'सालार' ने एडवांस बुकिंग में 'डंकी' को मात दे दी है. फिल्म ने लगभग 'डंकी' से दोगुना कमाई करके ये संकेत दे दिए हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग करने वाली है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो (6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक) 'सालार' ने पहले दिन के लिए1683871 टिकट बेच लिए हैं और 35 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ली है.

वहीं, 'डंकी' की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से करीब 15.14 करोड़ की कमाई की है. सैकनिल्क की मुताबिक शाहरुख खान की ये फिल्म पहले दिन 30 करोड़ की कमाई कर सकती है. ऐसे में आकड़े तो यही कहते हैं कि डंकी के पहले दिन की कमाई से ज्यादा प्रभा, की 'सालार' ने एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

'सालार' ने की 'डंकी' से दोगुनी कमाई
शाहरुख खान की 'डंकी' ने अब तक 55,87,66 टिकटों की बिक्री की है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 15.41 करोड़ रुपए कमाए हैं. एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट देखकर कहा जा रहा है कि 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग करने वाली है.

बता दें कि प्रभास के फिल्म के लिए तेलंगाना में मिड नाइट शोज भी अवेलेबल होंगे. ऐसे में फिल्म को फायदा मिल सकता है.

'सालार' की स्टारकास्ट
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सालार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा श्रुति हासन लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा मीनाक्षी चौधरी, शरण शक्ति और ईश्वरी राव भी फिल्म का हिस्सा होंगे.

डंकी मूवी रिव्यू

शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विकी कौशल स्टारर डंकी को एबीपी न्यूज़ ने पांच में से चार स्टार दिए हैं. रिव्यू में लिखा है कि राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आपको हंसाती है, रुलाती है. ये साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है.' 

ये भी पढ़ें: ''सालार'' एक्टर प्रभास का 'बाहुबली' डायरेक्टर पर आरोप, बोले- 'एस एस राजामौली के चलते मेरी प्राइवेसी को नुकसान हुआ...'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी थी चोट, कल हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी
जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी थी चोट, कल हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी
'शर्मनाक है, जाओ पैसे कमाओ और...' उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट
'शर्मनाक है...' उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट
'डीसी' की सक्सेस के बाद चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' में हुई एंट्री!
'डीसी' की सक्सेस के बाद चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' में हुई एंट्री!
बंदर के साथ मस्ती चियान विक्रम को पड़ी भारी, वन विभाग ने शुरू की जांच, डिलीट किया Video
बंदर के साथ मस्ती चियान विक्रम को पड़ी भारी, वन विभाग ने शुरू की जांच, डिलीट किया Video

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget