एक्सप्लोरर

UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड के यश प्रताप सिंह ने 10वीं परीक्षा में किया टॉप, जानें कितने आए नंबर और किस स्कूल से की पढ़ाई

UP Board 10th Topper 2025: यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें तमाम तरह की जानकारी सामने रखी गई है. 10वीं में 90 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, वहीं इंटर में 80% बच्चों ने परीक्षा पास की है.

UP Board 10th Topper 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं के नतीजे शामिल हैं. इन परीक्षाओं में टॉप करने वाले बच्चों का नाम भी सामने आ चुका है. जिसमें 10वीं परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है. यश प्रताप सिंह हाई स्कूल की परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बने हैं. यश आरकेडीआईसी उमरी जालौन के छात्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत ये मुकाम हासिल कर लिया है. 

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड का रिजल्ट उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप चेक कर सकते हैं. लाखों छात्र upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा अगर वेबसाइट नहीं खुल रही है तो एबीपी लाइव पर भी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से चेक किया जा सकता है. परीक्षा में फेल हुए या कम नंबरों से पास हुए छात्र दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं कुछ हफ्ते बाद अपने स्कूल से अपनी ओरिजनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकते हैं. इस बार यूपी बोर्ड की तरफ से ऐसी मार्कशीट तैयार की गई है, जिसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती है और वो खराब भी नहीं हो सकती है.

इतने दिन में रिजल्ट हुआ जारी
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार 43 दिन के अंदर घोषित किया गया है, इसमें 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाएं शामिल हैं. हाई स्कूल यानी 10वीं परीक्षा में पासिंग परसेंटेज 90.11% रहा, वहीं इंटरमीडिएट में कुल 81.15% छात्र पास हुए. इंटरमीडिएट में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉप किया. वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ टॉप किया है. 

लड़कियों ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों के मुकाबले 9.77 प्रतिशत ज्यादा रहा. इंटरमीडिएट की परीक्षा में 12,11,297 छात्राएं शामिल हुईं, जिसमें से 10,46,158 छात्राओं ने परीक्षा पास की है. बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें सभी परीक्षार्थियों का पासिंग परसेंटेज 81.15 रहा. 

ये भी पढ़ें - पिछले साल की तुलना में कैसा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां जान लें किस साल कितने बच्चे हुए पास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget