एक्सप्लोरर

दाऊद से लेकर टाइगर मेमन तक, जानें भारत से कब भागा कौन-सा आतंकी? अब कहां हैं ये दहशतगर्द

Terrorist Escaped From India: भारत में अब तक कई सारे आतंकी हमले हुए हैं. कई आतंकी हमलों के सरगना को तो ढेर किया जा चुका है, वहीं अभी भी तमाम खूंखार आतंकी फरार हैं और दहशत को अंजाम दे रहे हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (मंगलवार) लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर चर्चा की है. इस दौरान उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब भी दिया है. अमित शाह ने मनमोहन सिंह सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार में हुए आतंकी हमलों के बारे में भी बात की है. शाह का कहना था कि मोदी सरकार में जितनी भी आतंकी घटनाएं हुईं वे कश्मीर सेंट्रिक और पाक प्रेरित थीं. उन्होंने मनमोहन सरकार के समय में होने वाली आतंकी घटनाओं के बारे में विस्तार से बात की. 2005 से 2011 के बीच 27 जघन्य हमले हुए, जिसमें 1000 के करीब लोग मारे गए.

इस दौरान अमित शाह ने यह भी बताया कि कांग्रेस की सरकार में कितने आतंकी देश छोड़कर भाग गए और वे हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे. उन्होंने कुछ भी नहीं किया, वे बस पाकिस्तान डोजियर भेजते रहे. चलिए जानें कि भारत से कब-कब कौन से आंतकी भाग गए और वो सब अब कहां छिपे हुए हैं. 

दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम ने 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट, 26/11 जैसे आतंकी हमलों को अंजाम दिया है. दाऊद इब्राहिम के पांच-भाई बहन हैं. मुंबई ब्लास्ट के बाद दो भाई दाऊद से साथ दुबई भाग गए थे. एस हसन जैदी की किताब डोंगरी टू दुबई की मानें तो 1986 की बात है, पुलिस दाऊद को तलाश रही थी. वो समझ गया था, अब मुंबई में उसका रह पाना मुश्किल है. एक दिन क्राइम ब्रांच की टीम ने डी कंपनी के मुख्यालय मुसाफिरखाना में छापेमारी की. यह ऑपरेशन पूरी तरह से सीक्रेट था, लेकिन उस वक्त दाऊद पुलिस से भी एक कदम आगे निकला.

उसने परिवार समेत भारत छोड़ने का फैसला किया और रातों-रात बिना पासपोर्ट के दुबई भाग गया था. जांच में सामने आया था कि उसने पहले दिल्ली के लिए घरेलू उड़ान पकड़ी, फिर वहां से वो कनेक्टिंग विमान के जरिए दुबई पहुंच गया. उसके पास पासपोर्ट नहीं था, उसका पासपोर्ट क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था. जिस वक्त दाऊद भारत से भागा तब यहां कांग्रेस की सरकार थी.

सैयद सलाहुद्दीन

हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी ग्रुप का सरगना सैयद सलाहुद्दीन का नाम भी भारत से भागने वालों की लिस्ट में शामिल है. उसने कश्मीर घाटी को भारयीत बलों के लिए कब्रिस्तान में बदलने की कसम खाई थी. अमेरिकी विदेश विभाग और भारत की जांच एजेंसियां उसे ढूंढ रही हैं, और वो भारत के खिलाफ जिहाद का आह्नान कर रहा है. सैयद सलाहुद्दीन के भारत छोड़कर भागने के समय भी देश में कांग्रेस का राज था. 

टाइगर मेमन

12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए इन धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता टाइगर मेमन ही था. 12 बम धमाकों में 257 लोगों की जान चली गई थी और करीब 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. भारत के इतिहास में इसे सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है. टाइगर भी कांग्रेस के शासनकाल में भारत से फरार हुआ था, जिसका नाम अमित शाह ने लोकसभा में लिया है. 

अमित शाह भले ही कांग्रेस के शासन में भारत से भागे हुए आतंकियों के नाम गिना रहे हैं, और जाहिर तौर पर उन दहशतगर्दों का पकड़ा जाना जरूरी भी है. लेकिन अमित शाह शायद भाजपा शासनकाल में 1999 में हुए कंधार हाईजैक को भूल गए हैं, जब देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी. इस दौरान 155 यात्रियों के बदले भाजपा सरकार को भारत की जेलों से तीन खूंखार आतंकी मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगर और अहमद उमर सईद शेख को छोड़ना पड़ा था. 

इकबाल भटकल और रियाज भटकल

इकबाल भटकल और रियाज भटकल भी कांग्रेस के शासनकाल में देश छोड़कर भाग गए थे. ये दोनों भाई इंडियन मुजाहिद्दीन के सरगना हैं. बाकी आतंकियों की तरह इनके भी पाकिस्तान या फिर दुबई में छिपे होने की आशंका व्यक्त की जाती है. ये वहीं से रहकर भारत में गुप्त सेल चलाते हैं. 

यह भी पढ़ें: 2004 से 2014 तक कश्मीर में कितने हुए थे आतंकी हमले, 2014 से 2025 तक कितना रह गया आंकड़ा?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget