एक्सप्लोरर

Maharashtra: लोनावाला में चलती कार में युवती से गैंगरेप, फिर सड़क किनारे फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक युवती से कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है. इसके बाद आरोपी ने हाथ बांधे, फोन छीना और सड़क किनारे फेंक दिया. एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है.

महाराष्ट्र के लोनावाला शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक स्थानीय युवती के साथ कार में रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता को जबरन एक कार में बिठाया गया और कार को अलग-अलग जगहों पर रोककर उसके साथ रेप किया गया. बाद में आरोपी ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया.

पुलिस निरीक्षक राजेश रामाघरे ने बताया कि इस संबंध में लोनावाला शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य 2 आरोपियों की तलाश जारी है.

युवती का कराया गया मेडिकल परीक्षण

3 युवकों ने युवती के साथ कार में सामूहिक रेप किया. सुनसान सड़क पर युवकों ने युवती को कार में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक रेप किया. पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. लोनावला में हुई इस घटना के बाद पुणे में हड़कंप मच गया है.

नांगरगांव स्थित दत्ता मंदिर और दत्ता सोसाइटी के पास सुनसान सड़क के किनारे एक युवती संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली. इसकी सूचना मिलने पर लोनावला शहर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने युवती को पास के एक मंदिर में रखा था. बेहद डरी हुई हालत में युवती का पहले मेडिकल परीक्षण कराया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया. 25 से 30 साल की एक युवती को 3 अज्ञात लोगों ने जबरन कार में खींच लिया. युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया. फिर उन्होंने उसके हाथ बांध दिए और उसके साथ सामूहिक रेप किया.

जैसे ही यह घटना सामने आई, लोनावाला में हड़कंप मच गया. इस मामले में लोनावाला सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हथकड़ी लगा दी है. लोनावाला सिटी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget