एक्सप्लोरर

Lenskart IPO: पीयूष बंसल की कंपनी ने फाइल किया ड्राफ्ट, IPO से 8500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

लेंसकार्ट IPO: लेंसकार्ट को अमित चौधरी, पीयूष बंसल, नेहा बंसल, और सुमित कपाही ने मिलकर शुरू किया था. इसमें टेमासेक, अल्फावेव ग्लोबल, सॉफ्टबैंक, केकेआर, केदारा कैपिटल और टीपीजी जैसे प्रमुख इन्वेस्टर्स का पैसा लगा हुआ है.

Lenskart IPO: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट की योजना है कि वह आईपीओ (IPO) के जरिए 8500 करोड़ रुपये यानी लगभग 1 अरब डॉलर जुटाए. लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज में IPO को लेकर आवेदन दाखिल किया है. इस प्रस्तावित IPO के तहत कंपनी 2150 करोड़ रुपये (करीब 25 करोड़ डॉलर) तक के नए शेयर जारी करेगी. इसके साथ ही, मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपने-अपने शेयर बेच सकेंगे. कंपनी की कोशिश है कि वह इस साल के अंत तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध (लिस्टेड) हो जाए.

संस्थापक और निवेशक

लेंसकार्ट की स्थापना अमित चौधरी, पीयूष बंसल, नेहा बंसल और सुमित कपाही ने मिलकर की थी. इस कंपनी में टेमासेक, अल्फावेव ग्लोबल, सॉफ्टबैंक, केकेआर, केदारा कैपिटल और टीपीजी जैसे प्रमुख निवेशकों ने निवेश किया हुआ है.

भारत का अग्रणी आईवियर ब्रांड

लेंसकार्ट भारत का एक प्रमुख आईवियर ब्रांड है. इसके देशभर में करीब 2000 फिजिकल स्टोर हैं, और यह ऑनलाइन भी सक्रिय है. हाल ही में यह आधिकारिक रूप से एक सार्वजनिक कंपनी बन गई है. 30 मई को हुई बोर्ड बैठक में कंपनी का नाम लेंसकार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड करने का विशेष प्रस्ताव पास किया गया.

राजस्व में शानदार वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2023 में लेंसकार्ट का राजस्व 44.3 करोड़ डॉलर था, जो वित्तीय वर्ष 2024 में बढ़कर 64.5 करोड़ डॉलर हो गया — यानी 46% की वार्षिक वृद्धि. कंपनी को वित्तीय वर्ष 2025 में 75.5 करोड़ डॉलर का राजस्व होने की उम्मीद है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 17% की वृद्धि होगी. लेंसकार्ट को साल 2010 में पीयूष बंसल ने शुरू किया, वे अभी भी इस कंपनी के सीईओ हैं. भारत की आईवियर कंपनी लेंसकार्ट चश्मा के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट लेंस भी बेचती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget