एक्सप्लोरर

हिमाचल में HRTC का बड़ा बदलाव, पास के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू, यात्रियों को ऐसे होगा फायदा

HRTC Modernization: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में व्यापक डिजिटल बदलाव की शुरुआत की. चार नए आईटी सॉफ्टवेयर लॉन्च किए गए.

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य परिवहन सेवाओं को लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ इन सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए निगम की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और लाभकारी दिशा में ले जाना है.

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने निगम के कार्यों को और अधिक डिज़िटल और प्रभावी बनाने के लिए चार नए आईटी सॉफ्टवेयर का शुभारंभ भी किया. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा रियायती पास के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है. अब विद्यार्थी, प्रदेश सरकार के कर्मचारी और व्यापारी वर्ग ऑनलाइन पास के लिए आवेदन कर सकेंगे और पास बनाने के लिए देय राशि भी ऑनलाइन जमा कराई जा सकेगी. निगम द्वारा पेपरलेस आरएफआईडी आधारित पास कार्ड जारी किए जाएंगे.

ऑनलाइन देख सकेंगे वेतन संबंधी विवरण

उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक नई डिज़िटल निरीक्षण प्रणाली भी शुरू की गई है जिससे अब सभी बसों की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जा सकेगी. इसके अलावा शिमला की 82 बसों में जीपीएस आधारित बस ट्रैकिंग प्रणाली शुरू की गई जिसे चरणबद्ध तरीके से सभी बसों में लागू किया जाएगा, साथ ही एचआरटीसी हिम एक्सेस नामक एक नया प्लेटफार्म भी शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से निगम के नौ हजार से अधिक कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत जानकारी और वेतन संबंधी विवरण ऑनलाइन देख सकेंगे.

'ई-चार्ज़िंग स्टेशन जल्द से जल्द किए जाएंगे स्थापित'

अग्निहोत्री ने बताया कि राज्यभर के विभिन्न बस अड्डों की मुरम्मत और रख-रखाव के लिए सात करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी. सभी बस अड्डों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. बिलासपुर के ‘मंडी-भराड़ी’ में एक आधुनिक बस अड्डे की स्थापना की जाएगी, ताकि यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें. उन्होंने कहा कि राज्य में इलैक्ट्रिक बसों के आगमन से पूर्व आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत बस अड्डों एवं कार्यशालाओं में ई-चार्ज़िंग स्टेशन जल्द से जल्द स्थापित किए जाएंगे.

'लॉयल्टी प्रोग्राम के अन्तर्गत दिया जाएगा कैशबैक'

उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल ने ‘हिम बस प्लस’ नामक एक नई योजना शुरू करने को मंजूरी दी. यह योजना पहचान प्रबंधन और कैशलेस भुगतान दोनों को एकीकृत करेगी. इस योजना के अन्तर्गत कार्ड धारकों को सभी एचआरटीसी बसों (वॉल्वो सहित) किराए में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसके अलावा इस कार्ड से हर महीने यात्रा के आधार पर यात्रियों को लॉयल्टी प्रोग्राम के अन्तर्गत कैशबैक भी दिया जाएगा.

'20 प्रतिशत तक की छूट का मिलेगा लाभ'

अग्निहोत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र से मिल रही प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए सुपर लग्जरी बसों के हिमाचल क्षेत्र के किराये पर 15 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया गया है. ‘हिम बस प्लस’ कार्ड से यात्रा करने पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलने के साथ यात्रियों को कुल 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा.

‘ढाबा नीति लागू’ करने के भी दिए निर्देश'

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने और निगम की आय में वृद्धि के उद्देश्य से शिमला के आसपास के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए टूरिस्ट-डे सर्किट शुरू करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही गैर परिचालन राजस्व बढ़ाने के दृष्टिगत टिकटों, वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर विज्ञापन नीति लागू करने और निगम के खुद के पेट्रोल पम्पों में आम जनता के र्लिए इंधन बिक्री के लिए दो-तीन स्थानों पर पायलेट आधार पर रिटेल फ्यूल आउटलेट, शुरू करने की योजनाओं को भी मंजूरी दी गई. इसके अलावा उप-मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुविधा और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी मार्गों पर ढाबा/रेस्तरां की सूचीबद्धता एवं आबंटन के लिए एक समग्र्र ‘ढाबा नीति लागू’ करने के भी निर्देश दिए.

'कर्मचारियों को एक वर्दी के बदले दी जाएगी नकद राशि'

अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निगम के कर्मचारियों की वर्दी का रंग ‘ग्रे’ से बदल कर खाकी किया जाएगा. टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण फिलहाल कर्मचारियों को एक वर्दी के बदले नकद राशि दी जाएगी. उन्होंने वर्दी खरीद प्रक्रिया को एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए. इसके अलावा बसों की जांच के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है जिससे निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा.

अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, निदेशक परिवहन डी.सी. नेगी, विशेष सचिव (वित्त) विजयवर्धन, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, संयुक्त सचिव (पीडब्ल्यूडी) सुरजीत राठौर, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक मंडल के सभी गैर सरकारी सदस्य और एचआरटीसी एवं बीएसएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौल स्पीति में ग्लेशियर पिघलने से भारी तबाही, वैकल्पिक मार्ग बहा; वाहन फंसे और लोग परेशान
लाहौल स्पीति में ग्लेशियर पिघलने से भारी तबाही, वैकल्पिक मार्ग बहा; वाहन फंसे और लोग परेशान
Himachal News: जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, 'वेंटिलेटर पर है प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
हिमाचल: जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, 'वेंटिलेटर पर है प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
Shimla News: शिमला में पर्यटन सीजन में उमड़ी सैलानियों की भीड़, दो महीने में पहुंचे 18 लाख से ज्यादा वाहन
शिमला में पर्यटन सीजन में उमड़ी सैलानियों की भीड़, दो महीने में पहुंचे 18 लाख से ज्यादा वाहन
हिमाचल में इन महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, इको-टूरिज्म और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
हिमाचल में इन महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, इको-टूरिज्म और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam: Ayodhya जा रहे Congress अध्यक्ष को रोका..पुलिस पर भड़के Ajay Rai
Pakistan News: कराची हमले में भारत का हाथ था? पाकिस्तान ने लगा दिया आरोप... तो भारत ने धो डाला!
Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
Bihar News: 'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Ganga Jal Importance For Mughal: हर रोज कितना गंगा जल पीता था मुगल बादशाह अकबर? कहता था- 'अमृत का पानी'
हर रोज कितना गंगा जल पीता था मुगल बादशाह अकबर? कहता था- 'अमृत का पानी'
Student Cheating Viral Video : हम तो डूबे ही हैं सनम...चीटिंग करते हुए पकड़ा गया स्टूडेंट तो खोल दी पूरे क्लास की पोल, वीडियो देख आएगी हंसी
हम तो डूबे ही हैं सनम...चीटिंग करते हुए पकड़ा गया स्टूडेंट तो खोल दी पूरे क्लास की पोल, वीडियो देख आएगी हंसी
Diabetes Diet: डायबिटीज में फल खाना जहर नहीं, एक्सपर्ट से जानें कौन से फल हैं फायदेमंद और किनसे करें परहेज?
डायबिटीज में फल खाना जहर नहीं, एक्सपर्ट से जानें कौन से फल हैं फायदेमंद और किनसे करें परहेज?
Embed widget