एक्सप्लोरर

Mahindra XUV700 की सनरूफ से टपकने लगा बारिश का पानी! वायरल वीडियो ने उठाए क्वालिटी पर सवाल

महिंद्रा XUV700 के सनरूफ से पानी टपकने का एक मामला सामने आया है, जिससे इसकी क्वालिटी पर सवाल उठे हैं. आइए इस SUV के प्रीमियम और लग्जरी फीचर्स के बारे में जानते हैं.

महिंद्रा XUV700 अपनी दमदार परफॉर्मेंस और पैनोरमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाओं के लिए जानी जाती है. हालांकि अब सनरूफ से पानी टपकने का एक मामला सामने आया है, जिससे इसकी क्वालिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

दरअसल, एक Mahindra XUV700 मालिक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारी बारिश के दौरान पैनोरमिक सनरूफ से पानी टपकता हुआ दिख रहा है. महिंद्रा भारत की सबसे बड़ी SUV कंपनियों में से एक है और XUV700 अपने पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स के चलते काफी पसंद की जाती है. हालांकि, अगर सनरूफ की ठीक से देखभाल न की जाए, तो यह स्टाइलिश फीचर भी कभी-कभी परेशानी की वजह बन सकता है. आइए जानें आखिर सनरूफ से क्यों पानी टपकता है?

 क्यों टपकता है सनरूफ से पानी?

पैनोरमिक सनरूफ को पूरी तरह वॉटरप्रूफ नहीं, बल्कि वॉटर-रेसिस्टेंट बनाया जाता है. इसमें चारों तरफ एक रबर बीडिंग और उसके नीचे ड्रेनेज सिस्टम (पाइप्स) होता है, जो बारिश का पानी निकालने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन जब ये ड्रेनेज पाइप्स धूल, पत्तों या गंदगी से जाम हो जाते हैं, तो पानी बाहर निकलने की जगह अंदर केबिन में रिसने लगता है. यह खासतौर पर उन गाड़ियों में आम होता है जो लंबे समय तक बाहर खड़ी रहती हैं या जिनकी साफ-सफाई नियमित नहीं होती.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chandigarh News (CHDNews.in) (@chdnews.in)

 इस समस्या से कैसे बचा जाए?

  • यदि आप Mahindra XUV700 या किसी अन्य पैनोरमिक सनरूफ वाली कार के मालिक हैं, तो कुछ जरूरी टिप्स अपनाकर इस तरह के लीकेज की समस्या से बचा जा सकता है. सबसे पहले, रेन सीजन शुरू होने से पहले अपनी कार की सर्विसिंग जरूर करवाएं, जिसमें सनरूफ और उसके ड्रेनेज सिस्टम की जांच कराना जरूरी है. इसके अलावा, ड्रेनेज पाइप्स की नियमित सफाई करवाएं ताकि वे किसी भी प्रकार की धूल, पत्तों या मलबे से ब्लॉक न हों. अगर आपकी कार अक्सर बाहर पार्क रहती है, तो कार कवर का इस्तेमाल करें, जिससे उसमें गंदगी जमा न हो और ड्रेनेज सिस्टम पर असर न पड़े. यदि आप सनरूफ की सही देखभाल करते हैं तो आप इस समस्या से पूरी तरह से बच सकते हैं और बिना किसी रिसाव के अपने सनरूफ का पूरा आनंद उठा सकते हैं.

Mahindra XUV700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • Mahindra XUV700 में दो इंजन विकल्प (एक 1999cc का पेट्रोल इंजन और दूसरा 2198cc का डीजल इंजन) मिलते हैं. ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मैन्युअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का सिलेक्शन कर सकते हैं. फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो यह SUV 13 से 17 किमी/लीटर का माइलेज देती है, जो मॉडल और फ्यूल टाइप पर निर्भर करता है.  XUV700 में 7 लोगों के बैठने की क्षमता है और यह एक 4-सिलेंडर इंजन पर काम करती है.

ये भी पढ़ें: 70 KM माइलेज देने वाली Bajaj Platina कितनी EMI पर मिल जाएगी? यहां जानिए पूरा हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब और भी दमदार होगी Pulsar! NS400Z का 350cc वर्जन जल्द होगा लॉन्च! जानें क्या होगा नया और खास
अब और भी दमदार होगी Pulsar! NS400Z का 350cc वर्जन जल्द होगा लॉन्च! जानें क्या होगा नया और खास
Verge TS Pro: ये है 5 मिनट में चार्ज होने वाली दुनिया की पहली सॉलिड-स्टेट इलेक्ट्रिक बाइक, जानें रेंज और कीमत
Verge TS Pro: ये है 5 मिनट में चार्ज होने वाली दुनिया की पहली सॉलिड-स्टेट इलेक्ट्रिक बाइक, जानें रेंज और कीमत
Steel Bumper Guard: क्या आपने भी अपनी कार में लगवाया है स्टील का बंपर गार्ड, जानें इस पर कितना जुर्माना?
Steel Bumper Guard: क्या आपने भी अपनी कार में लगवाया है स्टील का बंपर गार्ड, जानें इस पर कितना जुर्माना?
सस्ती सेकेंड हैंड कार खरीदनी है कानपुर में जरूर घूमें ये मार्केट, 50% बच जाएगा पैसा
सस्ती सेकेंड हैंड कार खरीदनी है कानपुर में जरूर घूमें ये मार्केट, 50% बच जाएगा पैसा

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इस बार 200-250 KM नहीं, अंदर तक घुसकर...', राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाया पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी
'इस बार 200-250 KM नहीं, अंदर तक घुसकर...', राजनाथ के बयान पर बिलबिलाया PAK, फिर दी गीदड़भभकी
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में 'दृश्यम 3', अमेजन प्राइम ने धमकाया- किसी और OTT से डील किया तो एक्शन लेंगे
'दृश्यम 3' के मेकर्स को Prime ने धमकाया- किसी और OTT पर फिल्म बेची तो होगा एक्शन
Who is Prashant Veer: रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले 'धुरंधर' खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?
रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले 'धुरंधर' खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म
सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म
आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पर पहले अलर्ट कर देगा यह ऐप, खेत में काम करने वालों के लिए है जरूरी
आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पर पहले अलर्ट कर देगा यह ऐप, खेत में काम करने वालों के लिए है जरूरी
Embed widget