एक्सप्लोरर

पिछले पांच साल में किस साल विमानों में सबसे ज्यादा आईं दिक्कतें? चौंका देंगे DGCA के आंकड़े

भारत में विमान हादसे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. DGCA ने पिछले पांच सालों के विमान हादसों और तकनीकी खराबियों के आंकड़े साझा किए हैं. जिसमें ये पता चला कि किस साल सबसे ज्यादा विमान में दिक्कतें आईं.

भारत में विमान हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते दिनों भारत में विमानों में हुई तकनीकी खराबियां और हादसे भी चर्चा का विषय बने हुए हैं. DGCA, जो भारत में नागरिक उड्डयन की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है ने हाल ही में पिछले पांच साल (2021 से जून 2025 तक) के विमान हादसों और तकनीकी खराबियों के आंकड़े साझा किए हैं. ये आंकड़े न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी उठाते हैं. आइये जानते हैं पिछले पांच साल में विमानों में कितनी बार तकनीकी दिक्कतें आईं और सबसे ज्यादा किस साल में.

DGCA के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले

DGCA के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच साल में विमानों में कुल 2,094 तकनीकी खराबियों की जांच की गई है. इनमें से कुछ गंभीर हादसे थे, तो कुछ गंभीर घटनाएं जो हादसा बनने से बाल-बाल बचीं. आइए बीते पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालते हैं. 2021 में 514 तकनीकी खराबियां रिपोर्ट की गई. 2022 में 528, 2023 में 448 तकनीकी खराबियां आईं,  2024 में 421 और 2025 जून तक 183 तकनीकी खराबियां सामने आई हैं.

सबसे ज्यादा दिक्कतों वाला साल

DGCA के आंकड़ों से स्पष्ट है कि 2022 में सबसे ज्यादा 528 तकनीकी खराबियां दर्ज की गईं, जो पिछले पांच साल में सबसे अधिक हैं. इन आंकड़ों में ये बात भी सामने आई कि सबसे ज्यादा खामियां एयर इंडिया और एयर इंजिया एक्सप्रेस फ्लाइट्स में थीं. सिर्फ साल 2004 में एयर इंडिया समूह की उड़ानों में 250 से ज्यादा तकनीकी परेशानियां सामने आईं 

प्रमुख कारण

DGCA और विशेषज्ञों के अनुसार, इन तकनीकी खराबियों में  इंजन खराबी, लैंडिंग गियर की गड़बड़ी, उड़ान के दौरान सिस्टम अलर्ट जैसी समस्याएं देखने को मिली थी.  हालांकि अधिकांश खामियों को उड़ान भरने से पहले ही सही कर लिया गया. DGCA जो भारत में विमानन सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है अब अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों के साथ अपने नियमों को संरेखित कर रहा है. यह कदम भारत के विमानन क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है.

यात्री शिकायतों की स्थिति

DGCA ने पिछले पांच साल में विमान यात्रियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की भी जानकारी दी गई है. वर्ष 2021 में 4131, 2022 में 3783, 2023 में 5513, 2024 में 4016 और 2025 जून तक 3925 शिकायतें की गई हैं. इन शिकायतों में मुख्य रूप से सेवा में देरी, रद्द की गई उड़ानें, रिफंड में देरी, खराब ग्राहक सेवा, तकनीकी खराबियां और सामान से संबंधित समस्यायें क्षति शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- भारत के 1000 रुपये से मालदीव में क्या-क्या खरीद सकते हैं, कितनी कमजोर है यहां की करेंसी?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में हिंदू पर्वों पर बंद हुई छुट्टियां, इसे लेकर क्या कहता है वहां का कानून
बांग्लादेश में हिंदू पर्वों पर बंद हुई छुट्टियां, इसे लेकर क्या कहता है वहां का कानून
किर्गिस्तान से लेकर जापान तक, जानिए किन देशों में है महात्मा गांधी की मूर्ति
किर्गिस्तान से लेकर जापान तक, जानिए किन देशों में है महात्मा गांधी की मूर्ति
क्या है अनुच्छेद 142 और इसकी शक्तियां? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच जान लें जवाब
क्या है अनुच्छेद 142 और इसकी शक्तियां? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच जान लें जवाब
AI को मजबूत बनाने वाले 100 लोगों में 10 भारतीय, जानें इनके बारे में सबकुछ
AI को मजबूत बनाने वाले 100 लोगों में 10 भारतीय, जानें इनके बारे में सबकुछ

वीडियोज

MC Square ने Arrange Marriage पर लगाई मुहर, बोले- प्यार में इंतजार और तड़प जरूरी है
Batwara 1947 पर Shabana Azmi की Theory से भिड़े Rajkumar Santoshi, Sunny Deol के किरदार पर बहस
Tej Pratap Yadav का बड़ा दावा, बोले- जान को खतरा, PA पर भी लगाए गंभीर आरोप
Mirzapur: The Movie को मिला A Certificate, 3 घंटे 17 मिनट के Runtime ने बढ़ाया Excitement
Bigg Boss 20 में Aamir Khan के भाई Faissal Khan की एंट्री? सामने आई बड़ी खबर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
सड़कों पर थूका या फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना! इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम
सड़कों पर थूका या फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना! इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget