एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, 'हनीमून इन शिलांग' में दिखेगी सोनम रघुवंशी की बेवफाई की कहानी

Film On Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी के मर्डर पर फिल्म बनने जा रही है. डायरेक्टर एस पी निम्बावत ने राजा के परिवार से मिलकर फिल्म अनाउंस कर दी है और इसका पहला पोस्टर भी सामने आ गया है.

राजा रघुवंशी की हत्या और सोनम रघुवंशी की बेवफाई की कहानी अब दुनिया बड़े पर्दे पर देख पाएगी. राजा रघुवंशी के मर्डर पर फिल्म बनने जा रही है जिसकी पुष्टि खुद राजा के परिवार और फिल्म डायरेक्टर ने की है. राजा रघुवंशी की हत्या पर बनाई जा रही फिल्म का नाम होगा 'हनीमून इन शिलांग' है.

राजा रघुवंशी के भाइयों ने अपने ही घर पर फिल्म डायरेक्टर सहित प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद फिल्म अनाउंस की है. इस फिल्म की रूपरेखा मुंबई के फिल्म डायरेक्टर एस पी निम्बावत ने राजा के परिवार से मिलकर तैयार कर ली है. जिसकी घोषणा राजा के भाई सहित डायरेक्टर ने मीडिया के सामने की.

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज
फिल्म 'हनीमून इन शिलांग' में राजा रघुवंशी की जिंदगी, उनके परिवार और हत्या की घटनाओं को दिखाया जाएगा. फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है जिसमें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कास्टिंग डायरेक्टर के नाम लिखे हैं.

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, 'हनीमून इन शिलांग' में दिखेगी सोनम रघुवंशी की बेवफाई की कहानी

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बारे में
अब तक राजा रघुवंशी को न्याय नहीं मिला है और केस अदालत में विचाराधीन है. इस बीच फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है, ऐसे में फिल्म पर सवाल भी उठ सकते हैं. गौरतलब है कि राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ शिलांग हनीमून मनाने गए थे, जिसके बाद से दोनों लापता हो गए थे. बाद में राजा रघुवंशी का शव शिलांग की एक गहरी खाई में मिला, जबकि सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पुलिस ने बरामद किया था.

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, 'हनीमून इन शिलांग' में दिखेगी सोनम रघुवंशी की बेवफाई की कहानी

8 आरोपियों में तीन को मिली जमानत
राजा रघुवंशी की हत्या मामले में शिलांग पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से तीन को जमानत मिल चुकी है. मामले में सोनम रघुवंशी पर भी पति की हत्या में संलिप्त होने का आरोप है, लेकिन अभी तक इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि राजा रघुवंशी की हत्या क्यों और किन कारणों से की गई. ऐसे में राजा रघुवंशी के परिजनों ने फिल्म की अनाउंसमेंट ऐसे समय पर की गई है जब पूरा मामला न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anant Ambani Birthday Live: अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह संग भजन करती दिखीं नीता अंबानी, वीडियो वायरल
Live: अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह संग भजन करती दिखीं नीता अंबानी, वीडियो वायरल
'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रभास को बताया 'लीजेंड', संदीप रेड्डी वांगा की भी हुई तारीफ
'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रभास को बताया 'लीजेंड', संदीप रेड्डी वांगा की भी हुई तारीफ
Dhurandhar 2 Vs Dacoit: 'धुरंधर 2' के आंधी में 'डकैत' ने मारी बाजी, पहले दिन कर डाली शानदार कमाई
'धुरंधर 2' के आंधी में 'डकैत' ने मारी बाजी, पहले दिन कर डाली शानदार कमाई
Kapil Sharma की 'दादी की शादी' का फर्स्ट लुक आउट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' का फर्स्ट लुक आउट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना 'चाल'
यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना 'चाल'
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे, अगर ऐसा...'
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे'
अर्जुन या गिल, IPL 2026 में किसे सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो वायरल
अर्जुन या गिल, IPL 2026 में किसे सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो वायरल
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
CBSE Updates: गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Embed widget