एक्सप्लोरर

भारत-UK FTA से लग्जरी कारों और बाइक्स की कीमत होगी आधी, 6 करोड़ में मिलेगी 12 करोड़ की रोल्स रॉयस!

भारत और ब्रिटेन के बीच ट्रेड एग्रीमेंट साइन हो चुका है. इसके लागू होने के बाद भारत में रोल्स रॉयस, बेंटले जैसी लग्जरी कारों और UK से आने वाली बाइक्स की कीमतें लगभग आधी हो सकती हैं.

भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच Free Trade Agreement (FTA) साइन हो गया है और इसका सीधा फायदा उन भारतीय खरीदारों को मिलेगा, जो इंपोर्टेड लग्जरी कार और बाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं. अब तक भारत में इंपोर्टेड व्हीकल्स पर 100% तक इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी, जिससे इनकी कीमतें दोगुनी हो जाती थीं.

6 करोड़ में अब मिल सकेगी 12 करोड़ की Rolls Royce

  • FTA के तहत अब एक नया कोटा सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसमें तय संख्या में UK में बनी गाड़ियों पर सिर्फ 10% इंपोर्ट टैक्स लगेगा. इससे गाड़ियां काफी सस्ती हो जाएंगी. जैसे – Rolls Royce Cullinan, जो अभी करीब 12 करोड़ रुपये की है, अब लगभग 6 करोड़ रुपये में मिल सकती है. वहीं Bentley Bentayga, जिसकी कीमत अभी 6 करोड़ रुपये है, वो अब 3 करोड़ रुपये के आसपास मिल सकती है.

मेड-इन-UK ब्रांड्स को मिलेगा सीधा लाभ

  • FTA से सीधे तौर पर उन ब्रांड्स को फायदा होगा जिनकी मैन्युफैक्चरिंग UK में होती है और जो पहले से भारत में मौजूद हैं. Jaguar और Land Rover जैसी कंपनियों की कई गाड़ियां भारत में असेंबल होती हैं, लेकिन हाई-एंड मॉडल्स UK से इंपोर्ट होते हैं. McLaren, जिसने 2022 में भारतीय मार्केट में एंट्री की थी, उसकी 5.91 करोड़ की McLaren 750S अब करीब 3 करोड़ में मिल सकती है. बता दें कि इन कीमतों में अभी भी GST, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस जैसे खर्च अलग से होंगे.

इंपोर्टेड बाइक्स भी होंगी सस्ती

  • अब सिर्फ कारें ही नहीं, बल्कि बाइक्स लवर्स को भी इस ट्रेड एग्रीमेंट से बड़ा फायदा मिलेगा. UK से आने वाली प्रीमियम मोटरसाइकिलें जैसे Triumph Rocket 3 Storm और Triumph Tiger 1200 की कीमतें 22.49 लाख रुपये और 19.39 लाख रुपये से भी कम हो सकती हैं. इसके साथ ही Royal Enfield, TVS और Norton जैसी भारतीय कंपनियां UK में अपने निर्यात को बढ़ा सकेंगी, जिससे भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का वैश्विक प्रभाव और मजबूत होगा.

  • भले ही ग्राहक इस FTA से बेहद उत्साहित हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ड्यूटी कट लागू कब और कैसे होगा. इसी वजह से कई ग्राहकों ने अपनी बुकिंग अस्थायी रूप से होल्ड पर रख दी है. डीलर्स को चिंता है कि यदि ड्यूटी कट लागू होने में देरी हुई, तो बिक्री प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार? खरीदने से पहले ये जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget