एक्सप्लोरर

'कांग्रेस ने अपने ही कुछ नेताओं के बोलने पर पाबंदी लगाई', शशि थरूर का नाम लिए बिना PM मोदी ने किया कटाक्ष  

PM Modi on Shashi Tharoor: ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार को घेरने की कांग्रेस की कोशिश उलटी पड़ गई जब पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान शशि थरूर का नाम लिए बिना कांग्रेस पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने ही कुछ नेताओं के बोलने पर पाबंदी लगाई है क्योंकि वो राष्ट्रहित की बात करते हैं. पीएम मोदी का इशारा शशि थरूर और मनीष तिवारी की ओर था क्योंकि ये दोनों ही कांग्रेस सांसद उस डेलीगेशन का हिस्सा थे, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत की बात रखने के लिए गए थे.

सरकार ने थरूर को चुना, पार्टी रही खामोश
भले ही कांग्रेस ने शशि थरूर को विदेश दौरे पर जाने से नहीं रोका, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें अमेरिकी दौरे के लिए चुने जाने पर पार्टी में असहजता बढ़ गई. थरूर ने सरकार की विदेश नीति की खुलकर तारीफ की, जिससे पार्टी के साथ उनके रिश्ते और खराब हुए.

संसद में बोलने नहीं दिया गया थरूर को
बहस से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि थरूर को संसद में बोलने दिया जाएगा या नहीं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने उनसे पूछा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. इससे यह सवाल और गहरा गया कि उन्हें बोलने से रोका गया या खुद उन्होंने दूरी बनाई.

थरूर-तिवारी की चुप्पी से कांग्रेस असहज
केरल के तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद शशि थरूर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मोदी सरकार के समर्थन में खुलकर सामने आए थे, जबकि पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना से दूरी बनाए रखी. दोनों नेताओं की यह नरम रुख कांग्रेस नेतृत्व को रास नहीं आया, और इसी वजह से लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हुई बहस के लिए पार्टी ने अपनी वक्ताओं की सूची में इनका नाम शामिल नहीं किया.

मनीष तिवारी की पोस्ट से कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना?
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने X पर एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें बताया गया था कि उन्हें और शशि थरूर को लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के दौरान पार्टी की ओर से बोलने का मौका नहीं मिलेगा. इस पोस्ट के साथ तिवारी ने फिल्म 'पूरब और पश्चिम' के मशहूर गीत की पंक्तियां लिखीं- "है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं... भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं." उनके इस सांकेतिक संदेश को कांग्रेस नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष तंज के रूप में देखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget