एक्सप्लोरर

पिछले साल की तुलना में कैसा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां जान लें किस साल कितने बच्चे हुए पास

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे आज घोषित कर दिए. हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह ने तो वहीं इंटर में महक जयसवाल ने टॉप किया है. चलिए आपको बताते हैं पिछले साल की तुलना में कैसा रहा इस साल का रिजल्ट.

Up Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए. इस बार हाईस्कूल में पास प्रतिशत में मामूली बढ़त देखने को मिली, जबकि इंटरमीडिएट में हल्की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया. 

पास प्रतिशत की तुलना- 2024 बनाम 2025
कक्षा 10 (हाईस्कूल)-

2024: 89.55%
2025: 90.11%
यहां फर्क +0.56% का साफ दिखाई दे रहा है यानी इस साल के नतीजो में +0.56% की बढ़त देखने को मिली है.

वहीं अगर बात करें इंटर यानी 12वीं की तो इस साल कुल 81.15 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जबकि पिछले साल 2024 में यह आंकड़ा 82.60 प्रतिशत था जो कि इस साल से 1.45 प्रतिशत है. इस साल कुल 50 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षाएं दीं, जिनमें हाईस्कूल में 25,56,992 और इंटरमीडिएट में 25,77,733 छात्र शामिल थे.

इस साल भी लड़कियों का दबदबा बरकरार

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं ने पिछले साल की तरह इस साल भी बेटों को पीछे ही रहने दिया और खुद बाजी मार ले गई. अगर बात करें हाईस्कूल की तो यहां कुल 93 प्रतिशत लड़कियां पास हुई है तो वहीं 86 प्रतिशत लड़के पास हुए  हैं जहां साफ तौर पर 7.35 प्रतिशत से लड़कियां इस बार भी बाजी मार ले गई. वहीं अगर बात की जाएं कक्षा 12वीं की तो यहां 86.37 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी तो वहीं 76.60 प्रतिशत लड़के इस साल पास हुए. यहां भी लड़कियां 9.77 के बड़े अंतर से बाजी मार ले गई.

कौन रहे टॉपर्स

प्रयागराज से महक जायसवाल ने विज्ञान वर्ग में 12वीं की परीक्षा में 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने हिंदी और इंग्लिश में 95-95 अंक, जबकि फिजिक्स (69+30), केमिस्ट्री (68+30) और बायोलॉजी (69+30) में मिलाकर 99, 98 और 99 अंक हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ महक ने "First Division with Honours" प्राप्त किया है. तो वहीं 10वीं में टॉपर यश प्रताप सिंह ने कुल 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने सभी विषयों में A1 ग्रेड हासिल किया है, जिसमें हिंदी में 97, इंग्लिश में 98, गणित में 99, साइंस में 96, सोशल साइंस में 98 और ड्राइंग में 99 अंक शामिल हैं. हर विषय में 30-30 प्रैक्टिकल नंबर भी शामिल हैं. पिछले साल की बात करें तो 12वीं में शुभम वर्मा ने बाजी मारी थी. शुभम ने 97.80 के साथ यूपी टॉप किया था. तो वहीं प्राची निगम ने 2024 में हाईस्कूल में टॉप किया था जिन्होंने 600 में से कुल 591 अंक प्राप्त किए थे.

यह भी पढ़ें: UP Board Toppers 2025: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में टॉप करने वालों की ये रही मार्कशीट, नंबर देखकर चौंक जाएंगे आप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई; पढ़ें डिटेल्स
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Foreign Students in India: विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहा भारत, नेपाल से सबसे ज्यादा पहुंचे स्टूडेंट्स
विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहा भारत, नेपाल से सबसे ज्यादा पहुंचे स्टूडेंट्स
Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2026: नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी? जानें यहां
नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी? जानें यहां

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget