एक्सप्लोरर

PM Vidyalaxmi Scheme: लाभार्थी को इतना मिलेगा पैसा, नो अपर लिमिट...ब्याज में भी सब्सिडी, ऐसी है व्यवस्था

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के लिए साल 2024-25 से 2030-31 के लिए इस योजना पर 3,600 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है

PM Vidyalaxmi Scheme: पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जनवरी 2025 तक नए बदलावों के साथ पोर्टल भी लांच कर दिया जाएगा. जितने भी छात्रों के आवेदन आएंगे, उसके आधार पर तय होगा कि कौन से एक लाख छात्रों को ब्याज में रियायत मिलेगी. बता दें कि प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना  में एजुकेशन लोन की कोई अपर लिमिट नहीं है. इस योजना के तहत, सरकार 10 लाख रुपये तक का लोन देती है. हालांकि, ब्याज़ में छूट का लाभ सिर्फ़ एक लाख छात्रों को ही मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-  CBSE Board Exams 2025: सीबीएसई ने साफ की ​स्थिति, 12वीं बोर्ड के सिलेबस या परीक्षा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं, गलत सूचनाओं से दूर रहने को कहा

मिल सकता है 10 लाख से ज्यादा का लोन
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिश के मुताबिक छात्रों को बिना गारंटर के एजुकेशन लोन मिलेगा. छात्र को कुछ भी गिरवी नहीं रखना होगा. चाहे वह एक लाख रुपये का लोन लें, दस लाख का लें या फिर रकम इससे भी ज्यादा क्यों न हो.

ब्याज में छूट
इस योजना के अंतर्गत, छात्रों को 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा.  विशेष रूप से, जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये तक है, उन्हें पूरे ब्याज का अनुदान मिलेगा. इसके अलावा, जिनकी वार्षिक आय आठ लाख रुपये तक है, उन्हें 10 लाख रुपये तक के लोन पर तीन प्रतिशत ब्याज पर छूट भी मिलेगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद बड़ी संख्या में स्कूल छोड़ रहे बच्चे, जानिए इसके पीछे की वजह 

ऐसे तय होगा कि कितना मिलेगा लोन
इस योजना में एजुकेशन लोन की कोई अपर लिमिट नहीं है. इंडियन बैंक एसोसिएशन का एक मॉडल एजुकेशन लोन स्कीम है. उसमें स्पष्ट किया गया है कि लोन का कैलकुलेशन कैसे होता है? एजुकेशन लोन की अपर लिमिट कोर्स की फीस, हॉस्टल फीस, लैपटॉप पर होने वाला खर्च, खाने-पीने पर आने वाले खर्च समेत अन्य खर्चों को देखकर तय होती है. संस्थानों में कोर्स फीस से लेकर हॉस्टल फीस भी अलग होती है. ऐसे में लोन की जरूरत भी अलग-अलग होगी. 

ऐसें करते हैं योजना के लिए आवेदन
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है. सबसे पहले, आपको पीएम विद्यालक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यह पोर्टल सभी आवश्यक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उपलब्ध है. होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करके एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भरें. इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, ईमेल आईडी आदि शामिल होंगी.

ये भी पढ़ें- रेलवे में TTE कैसे बनते हैं? पास करना होगा ये एग्जाम, इस तरह करें तैयारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget