एक्सप्लोरर

CBSE Board Exams 2025: सीबीएसई ने साफ की ​स्थिति, 12वीं बोर्ड के सिलेबस या परीक्षा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं, गलत सूचनाओं से दूर रहने को कहा

सीबीएसई ने स्टेटमेंट जारी किया है कि बोर्ड परीक्षा या पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

CBSE Board Exams 2025: सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन CBSE ने 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में 15% की कमी करने की रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है. सीबीएसई ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए साफ किया है कि अभी तक बोर्ड ने 10वीं या 12वीं के पाठ्यक्रम को लेकर किसी भी तरह के बदलाव के संदर्भ में कोई फैसला नहीं लिया है. न ही इंटरनल इवेलुएशन की प्रक्रिया में कोई बदलाव किया गया है. साथ ही इस संदर्भ में किसी तरह का कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. आइये जानते हैं सीबीएसई ने ये बयान क्यों जारी किया और क्या कहा है...
 
 
ऑनलाइन पोर्टल ने चला दी थी खबरें
दरअसल कुछ ऑनलाइन पोर्टल्स में ऐसी खबरें चल रही थी कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में 15% की कटौती करने के साथ ही ओपन बुक एग्जाम कंडक्ट कराने का फैसला लिया है. दावा किया किया बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान बायोलॉजी के पेपर में इस बदलाव को लागू किया जाएगा. साथ ही इसी तरह के कुछ और बदलावों के बारे में भी उसमें उल्लेख किया गया था.
 
बोर्ड बोला- आ​धिकारिक वेबसाइट से ही लें सही जानकारी
इन गलत सूचनाओं के सामने आने के बाद सीबीएसई ने बयान जारी करते हुए साफ किया है कि जब भी किसी भी तरह का कोई भी नीतिगत फैसला लिया जाएगा, उसे बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सर्कुलर के माध्यम से उसे सार्वजनिक तौर पर लोगों के साथ साझा करेगा. बोर्ड ने लोगों को सलाह दिए कि वह किसी भी तरह की बहकावे वाली सूचना के बारे में ध्यान न दें और उसपर भरोसा करने की बजाय सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सटीक और ताज सूचना के लिए नजर बनाए रखें.
 
तय निर्देशों के अनुसार ही होगी बायोलॉजी की परीक्षा
सीबीएसई ने भी स्पष्ट किया है कि 12वीं कक्षा के बायोलॉजी एक्जाम वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार ही होंगे. 70 अंक थ्योरी की परीक्षा के होंगे. इनमें सभी क्वेश्चन करना आवश्यक होगा और 3 घंटे के भीतर विद्यार्थी को परीक्षा पूरी करनी होगी.
 
पांच सेक्शन में बंटा हुआ होगा पेपर
cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध सैंपल पेपर की माने तो परीक्षा 5 सेक्शन में बटी हुई होगी जिसमें कुल 33 क्वेश्चन पूछे जाएंगे. सेक्शन 1 में 16 सवाल होंगे जो कि एक-एक अंक के होंगे. सेक्शन 2 में पांच सवाल दो-दो अंक के, सेक्शन 3 में 7 सवाल 3 अंकों के, सेक्शन 4 में दो केस बेस्ड सवाल चार-चार अंकों के और सेक्शन 5 में 3 सवाल 5-5 अंकों के पूछे जाएंगे. परीक्षार्थी को इन सभी सवालों के जवाब देने होंगे और उनके लिए किसी भी तरह की कोई चॉइस नहीं होगी. साफ सुथरे और पूरे ब्योरे सहित बने हुए डायग्राम सवाल के अनुसार जरूरी होंगे.
 
दिसंबर में जारी होगी डेटशीट
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए दिसंबर महीने में डेट शीट जारी करेगा. यह डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. बोर्ड ने पहले ही घोषणा की है कि बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी. इन परीक्षाओं में वही छात्र बैठ पाएंगे जिनकी अटेंडेंस 75 फ़ीसदी से ज्यादा होगी. बता दें, इस साल भारत और 26 अन्य देशों के 8000 स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 44 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget