एक्सप्लोरर

क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 

JEE एडवांस्ड में छात्रों 2 मौके दिए जाते हैं, जिसमें बदलाव को लेकर मांग उठी है. जेईई परीक्षा में बैठने वाले छात्र लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि JEE एडवांस्ड में उन्हें 2 के बजाय 3 मौके दिए जाएं.

IIT में एडमिशन के लिए हर साल लाखों छात्र पहली जेईई मेन और फिर क्वालीफाइंग करने वाले छात्र जेईई एडवांस्ड की परीक्षा देते हैं. वहीं अभी तक जेईई एडवांस्ड में छात्रों को परीक्षा के लिए सिर्फ 2 मौके दिए जाते हैं, जिसमें अब बदलाव को लेकर मांग उठने लगी है. जेईई परीक्षा में बैठने वाले कई छात्र लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि जेईई एडवांस्ड में उन्हें 2 के बजाय 3 मौके दिए जाएं. इस संबंध में छात्रों ने आईआईटी काउंसिल और जॉइंट एडमिशन बोर्ड से मौजूदा नियमों की समीक्षा करके उनमें बदलाव करने की मांग की है. इसे लेकर 12000 से ज्यादा कैंडिडेट शिक्षा मंत्रालय और जेईई एडवांस्ड के चेयरमैन को ज्ञापन सौंप चुके हैं. 

छात्रों ने जेईई एडवांस्ड को लेकर शिक्षा मंत्रालय और जेईई एडवांस्ड के चेयरमैन को लेकर प्रस्ताव दिया है कि या तो लगातार 3 सालों में 3 बार परीक्षा देने की अनुमति दी जाए या फिर 3 साल की अवधि में 2 बार परीक्षा देने की अनुमति दी जाए. छात्रों का कहना है कि इन बातों से छात्रों को ज्यादा सुविधा मिलेगी और परीक्षा की प्रक्रिया में भी कोई ढील नहीं आएगी. 

फिलहाल क्या नियम है लागू?

वर्तमान में चल रहे नियमों के अनुसार 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवार को जेईई मेन पास करने के बाद जेईई एडवांस्ड में बैठने का मौका मिलता है. लेकिन नियमों के अनुसार जेईई एडवांस्ड में शामिल होने वाले उम्मीदवार को 2 वर्षों में केवल 2 मौके दिए जाते हैं. इसमें जिस साल छात्र 12वीं पास करता है, उसी साल पहले मौके की गणना होती है. इसका मतलब होता है कि जिस साल छात्र 12वीं पास कर रहा है, उसी साल उसे जेईई मेन में टॉप स्कोर करना होता है. इसके बाद ही छात्र को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलता है.अगर छात्र जेईई मेन में टॉप स्कोर नहीं कर पाता है, तो उसे फिर तैयारी करनी होती है. वहीं जेईई मेन के लिए छात्र को लगातार 3 वर्षों में 6 मौके मिलते हैं. इसमें छात्र हर साल 2 सत्र जनवरी और अप्रैल परीक्षा दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?

क्यों हो रही तीन मौकों की मांग?

जेईई एडवांस्ड की तैयारी करने वाले छात्रों का तर्क है कि जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग, एकेडमी गाइडेंस और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के बारे में शुरुआती जानकारी ज्यादा नहीं होती है. जिसकी वजह से भी आयोग को पात्रता की नीति पर विचार करना चाहिए. छात्रों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों, सरकारी स्कूलों और कई छोटे-छोटे शहरों में रहने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा और इसमें आने वाली मुश्किलों को समझने में समय लगता है. ऐसे में उम्मीदवारों का कहना है कि उन्हें परीक्षा की तैयारी, परीक्षा के स्तर और सभी चीजों को समझने के लिए एक और प्रयास चाहिए.

तनाव और पारिवारिक हालात का भी दिया हवाला 

जेईई एडवांस्ड में शामिल होने वाले छात्रों का यह भी कहना है कि कई बार उम्मीदवार मेडिकल इमरजेंसी, परिवार की हालत और परीक्षा के तनाव की वजह से सही से तैयारी नहीं कर पाते हैं. ऐसे में जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ दो मौके छात्रों के लिए न्यायसंगत नहीं है.

ये भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget