एक्सप्लोरर

NDA ऑफिसर को मिलती है 2.5 लाख तक सैलरी, जानिए रैंक के हिसाब से पूरी कमाई

NDA से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद एक ऑफिसर की सैलरी 56,100 से शुरू होकर 2.5 लाख प्रतिमाह तक पहुंच सकती है। इसके अलावा उन्हें कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं.

देश की रक्षा के लिए काम करने का सपना हर युवा के दिल में होता है. खासकर जब बात NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी से होकर सेना, नौसेना या वायुसेना में अफसर बनने की हो, तो यह सपना और भी गौरवपूर्ण बन जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि NDA से पास होकर ऑफिसर बनने के बाद कितनी सैलरी मिलती है? और जैसे-जैसे रैंक बढ़ती है, वैसे-वैसे यह सैलरी कितनी बढ़ जाती है? आइए जानते हैं.

ट्रेनिंग के दौरान भी मिलती है सैलरी

NDA में एडमिशन के बाद युवाओं को सिर्फ फिजिकल और एकेडमिक ट्रेनिंग ही नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें हर महीने एक तय स्टाइपेंड भी मिलता है. ट्रेनिंग के तीन सालों तक उन्हें 56,100 रुपये प्रति माह की फिक्स राशि दी जाती है, जिससे वो आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनते हैं.

ऑफिसर बनते ही सैलरी में होता है इजाफा

जब ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवार ऑफिसर के तौर पर कमीशन पाते हैं, तब उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा होता है. एक लेफ्टिनेंट के तौर पर उनकी शुरुआत 56,100 रुपये प्रति माह से होती है, जो धीरे-धीरे रैंक के अनुसार बढ़ती जाती है और कुछ वर्षों बाद यह सैलरी लाखों तक पहुंच जाती है.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

रैंक के हिसाब से सैलरी का बढ़ना

सेना में जैसे-जैसे ऑफिसर की रैंक बढ़ती है, उनकी सैलरी भी उसी रफ्तार से ऊपर जाती है. एक कैप्टन को लगभग 61,000 से 1.93 लाख रुपये तक, मेजर को 69,000 से 2.07 लाख रुपये तक, जबकि लेफ्टिनेंट कर्नल को 1.21 लाख से 2.12 लाख रुपये तक सैलरी मिलती है.

इस क्रम में कर्नल, ब्रिगेडियर और मेजर जनरल की सैलरी 1.30 लाख रुपये से लेकर 2.18 लाख रुपये तक पहुंचती है. सबसे ऊंचे पदों पर, जैसे लेफ्टिनेंट जनरल और आर्मी चीफ (COAS), फिक्स सैलरी मिलती है. लेफ्टिनेंट जनरल को लगभग 2.24 लाख रुपये और सेना प्रमुख को 2.50 लाख रुपये मासिक सैलरी दी जाती है.

भत्तों और सुविधाओं से भी मिलती है राहत

बेसिक सैलरी के अलावा NDA से पास होकर बने अफसरों को कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं. इनमें डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और मिलिट्री सर्विस पे शामिल हैं. साथ ही, उन्हें सरकारी आवास, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, राशन, बच्चों की पढ़ाई में मदद और रिटायरमेंट के बाद पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sanjiv Goenka Education: कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget