एक्सप्लोरर

एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

सबीह खान, मुरादाबाद में जन्मे और अब Apple के नए COO बने हैं, जिन्होंने मेहनत से ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाई. उनकी संभावित सालाना सैलरी 190 करोड़ के आसपास मानी जा रही है.

मोबाइल और टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. लेकिन अब एक नया नाम भी चर्चा में है सबीह खान, जिन्हें दुनिया की इस सबसे वैल्यूएबल टेक कंपनी ने अपना नया COO नियुक्त किया है. सबसे खास बात यह है कि सबीह खान का नाता भारत से है. जी हां, उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में हुआ था. आज वो उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना करोड़ों लोगों का सपना होता है.

कौन हैं सबीह खान?

सबीह खान 1995 से Apple से जुड़े हुए हैं. यानी वो पिछले करीब 30 सालों से इस कंपनी के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कंपनी के ऑपरेशंस और प्रोडक्शन सिस्टम को इतने शानदार तरीके से संभाला है कि खुद Apple के CEO टिम कुक भी उनके काम के मुरीद हैं. अब उन्हें कंपनी का नया ऑपरेशंस हेड यानी COO बना दिया गया है.

शिक्षा

सबीह खान ने अमेरिका की तुलाने यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फिर एमबीए की डिग्री हासिल की. हालांकि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भारत में ही पूरी की थी. भारत के एक सामान्य शहर से निकलकर अमेरिका के कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन सबीह ने इसे मुमकिन कर दिखाया.

कितनी होती है कमाई?

Barron's की रिपोर्ट के मुताबिक, सबीह खान से पहले Apple के COO रहे जेफ विलियम्स को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) की बेस सैलरी मिलती थी. बोनस और दूसरी सुविधाएं जोड़ने के बाद उनकी कुल कमाई करीब 23 मिलियन डॉलर (लगभग 191 करोड़ रुपये) तक पहुंच जाती थी. माना जा रहा है कि सबीह खान की सैलरी भी इसी के आसपास हो सकती है, लेकिन Apple ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget