एक्सप्लोरर

WhatsApp Pay: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए आ गई गुड न्यूज, फटाफट कर सकेंगे UPI पेमेंट

WhatsApp Pay: एनपीसीआई ने नोटिफिकेशन जारी करने के साथ व्हाट्सएप पे पर यूजर्स को जोड़ने की लिमिट पर लगी पाबंदी हटा दी है और इसका फायदा 50 करोड़ यूजर्स तक जा सकता है.

WhatsApp Pay: व्हाट्सएप के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है और अब उनको बड़ी आसानी से ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा मिल रही है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने थर्ड पार्टी के ऐप प्रोवाइडर व्हाट्सएप पे के यूपीआई यूजर्स जोड़ने पर लगाई गई लिमिट को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

सभी यूजर्स तक यूपीआई सर्विसेज का एक्सपेंशन कर सकता है व्हाट्सएप पे

एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि इस लिमिट को हटाए जाने के साथ ही व्हाट्सएप पे अब भारत में अपने सभी यूजर्स तक यूपीआई सर्विसेज का एक्सपेंशन कर सकता है. मंगलवार 31 दिसंबर 2024 को एनपीसीआई ने व्हाट्सएप पेमेंट पर 10 करोड़ के यूजर्स कैप को हटा दिया है जिसके बाद व्हाट्सअप यूज करने वाले सभी यूजर्स व्हाट्सएप पे का यूज कर सकते हैं.

पहले 10 करोड़ थी व्हाट्सएप पे के यूजर्स की लिमिट

इससे पहले एनपीसीआई ने व्हाट्सएप पे को सिलसिलेवार तरीके से अपने यूपीआई यूजर्स बेस का एक्सपेंशन करने की अनुमति दी थी. पहले यह सीमा 10 करोड़ यूजर्स तक थी जिसे एनपीसीआई ने अब हटा दिया है. इस नोटिफिकेशन के साथ एनपीसीआई ने व्हाट्सएप पे पर यूजर्स को जोड़ने की लिमिट पर लगी पाबंदी हटा दी है.

पहले 4 करोड़ फिर 10 करोड़ हुई थी व्हाट्सएप पे के यूजर्स की लिमिट

सरकार ने साल 2022 में व्हाट्सएप पे को अपने साथ 40 मिलियन यानी 4 करोड़ यूजर्स जोड़ने की अनुमति दी थी जिसे साल 2022 में बढ़ाकर 10 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स कर दिया गया था और अब नए साल की शुरुआत में इसे सभी यूजर्स तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

कुल यूपीआई पेमेंट सर्विसेज में बढ़ेगा व्हाट्सएप पे के यूजर्स का आंकड़ा

एनपीसीआई के इस फैसले के बाद व्हाट्सएप के 50 करोड़ यूजर्स अब व्हाट्सएप पे के जरिए यूपीआई सर्विसेज का फायदा ले सकते हैं. इस फैसले के बाद व्हाट्सएप पे के मुख्यधारा में लाने की कोशिशों को सपोर्ट मिलेगा. फिलहाल का डेटा देखा जाए तो कुल यूपीआई पेमेंट सर्विसेज में 85 फीसदी हिस्सा फोनपे और गूगल पे के पास है. व्हाट्सएप पे के नए यूजर्स जोड़ने पर लगी लिमिट हटने के बाद इन आंकड़ों में बदलाव आने की पूरी संभावना है.

ये भी पढ़ें

किसानों को मोदी सरकार ने दिया नए साल का तोहफा, खाद पर मिलेगी अब ज्यादा सब्सिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget