एक्सप्लोरर

Moonlighting Update: मूनलाइटिंग को लेकर कार्रवाई पर बंटा IT सेक्टर, TCS के COO ने कहा बर्बाद हो सकता है कर्मचारी का करियर!

Moonlighting In IT Companies: जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के अलावा कोई अन्य संस्थान के लिए काम करता है, तो उसे तकनीकी तौर पर मूनलाइटिंग कहा जाता है

Moonlighting In IT Companies Update: हाल ही में विप्रो ने मूनलाइटिंग करने के आरोप में 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इंफोसिस ने भी ये जानकारी दी है कि उसने 12 महीने में मूनलाइटिंग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. लेकिन इस कार्रवाई को लेकर आईटी कंपनियां अब बंटती नजर आ रही हैं. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के सीओओ एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा है कि मूनलाइटिंगको लेकर किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई उसका करियर बर्बाद कर सकती है और इस मुद्दे से निपटने के दौरान सहानुभूति दिखाना बेहद जरुरी है. 

एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा है कि मूनलाइटिंग पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कंपनी को कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई सेवा समझौते का एक हिस्सा है लेकिन युवा कर्मचारियों के खिलाफ इस कार्रवाई को रोकना होगा. उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने के चलते कर्मचारी का करियर खत्म हो जाएगा. इस तरह कर्मचारी भविष्य में अगली नौकरी के लिए बैकग्राउंड टेस्ट में विफल हो जाएगा. इसलिए हमें कुछ सहानुभूति दिखानी होगी. उन्होंने कहा कि कंपनी एक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा की तरह देखती है और किसी भी कार्रवाई के परिणामों को देखते हुए परिवार के सदस्य को भटकने से रोकने पर ध्यान केंद्रित करेगी.

दरअसल हाल के दिनों में आईटी सेक्टर में  मूनलाइटिंग की बात लगातार सामने आ रही है. जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के अलावा कोई अन्य संस्थान के लिए काम करता है, तो उसे तकनीकी तौर पर मूनलाइटिंग कहा जाता है. टीसीएस जैसे कई कंपनियों ने इसके बारे में चिंता व्यक्त की है जबकी विप्रो ने 300 कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया है. टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों ने मूनलाइटिंग को लेकर नरम रुख अपनाया है. 

टीसीएस के सीओओ ने कहा कि कुछ आईटी कंपनियां ऐसे मॉडल पर काम करती हैं जहां कर्मचारियों का फ्रीलांसिंग करना ठीक है. लेकिन टीसीएस जैसी कंपनियां मूनलाइटिंग जैसी गतिविधि को जारी नहीं रहने दे सकती क्योंकि कस्टमर्स के डाटा का सवाल है जो सुरक्षित रहना चाहिए. इंफोसिस (Infosys) ने भी अपने कर्मचारियों को मूनलाइटिंग यानि दो जगहों पर एक साथ नौकरी करने को लेकर चेतावनी दी है. इंफोसिस ने 12 सितंबर को 'No Double Lives' शीर्षक के साथ कर्मचारियों को ईमेल भेजा है. कंपनी ने ईमेल में कहा कि दो जगहों पर एक साथ नौकरी करते हुए पाये जाने पर कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी साथ ही नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें 

Rupee-Dollar Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा डॉलर हुआ मजबूत पर रुपया कमजोर नहीं! जानें क्या है जानकारों की राय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना -चांदी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज का भाव
धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना -चांदी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज का भाव
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
डायबिटीज छिपाने का आरोप लगाकर LIC ने रोका 3 लाख का बीमा क्लेम
डायबिटीज छिपाने का आरोप लगाकर LIC ने रोका 3 लाख का बीमा क्लेम
PNB और Canara Bank ने बदली FD की ब्याज दर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?
PNB और Canara Bank ने बदली FD की ब्याज दर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget