एक्सप्लोरर

Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Godzilla Minus Zero Postponed: 'गॉडजिला माइनस ज़ीरो का अब रणबीर कपूर की 'रामायण' से क्लैश नहीं होगा. दरअसल इस फिल्म की भारत में रिलीज डेट टल गई है.

जापानी मॉन्स्टर फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज का भारतीय फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का रणबीर कपूर की 'रामायण' से क्लैश होना था. लेकिन 'गॉडजिला माइनस जीरो' लगता है भारत में 'रामायण' से डर गई है. इसके चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. जानते हैं 'गॉडजिला माइनस जीरो' भारत में अब कब रिलीज होगी. 

'गॉडजिला माइनस जीरो' की भारत में रिलीज डेट टली? 
'गॉडजिला माइनस जीरो' भारत में ऑफिशियली 6 नवंबर को रिलीज होनी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपू ​​की 'रामायण: पार्ट वन' के साथ सीधी टक्कर से बचने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी है और अब ये 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बता दें कि ताकाशी यामाजाकी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जापान में 3 नवंबर को और उत्तरी अमेरिका में 6 नवंबर को रिलीज होगी, वहीं भारतीय दर्शकों को इसके लिए दो और हफ्ते इंतजार करना होगा.

यह फैसला आईमैक्स और अन्य प्रीमियम-फॉर्मेट स्क्रीन्स की अवेलेबिलिटी को ध्यान में रखकर लिया गया है, क्योंकि 5 नवंबर को 'रामायण' के रिलीज होने के बाद, इन स्क्रीन्स के उसी फिल्म के लिए पूरी तरह बिजी रहने की उम्मीद है. 

'गॉडजिला माइनस जीरो' की रिलीज भारत में क्यों टली? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' को दो हफ्तों के लिए IMAX में एक्सक्लूसिव तौर पर दिखाने का मौका मिल गया था, जिससे दूसरी फिल्मों के लिए प्रीमियम स्क्रीन पर जगह बहुत कम बचती. 'गोडज़िला माइनस जीरो' खास तौर पर IMAX के लिए ही बनाई गई है, इसलिए यह इस फॉर्मेट पर काफी डिपेंड है. अगर यह फिल्म 'रामायण' के साथ रिलीज़ होती, तो इसे प्रीमियम स्क्रीन पर बहुत कम शो मिल पाते, जिसका असर इसके ओपनिंग वीकेंड की कमाई पर पड़ सकता था. इस कारण इसकी रिलीज डेट टाली गई है. रिलीज टलने से इस जापानी फिल्म को अब बेहतर शो-टाइम मिल सकेंगे और यह अपने शानदार विजुअल प्रेजेंटेशन का पूरा फायदा उठा पाएगी. 

 'गॉडजिला माइनस जीरो' के सामने है एक और चुनौती 
'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो'की रिलीज डेट बेशक आगे बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे बिना किसी मुकाबले के थियेटर में जगह मिल जाएगी. बता दें कि हॉलीवुड की फिल्म 'द हंगर गेम्स: सनराइज ऑन द रीपिंग' भी 20 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है, और उम्मीद है कि भारत में प्रीमियम-फॉर्मेट स्क्रीनिंग के लिए इन दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला होगा.
 वहीं, दर्शकों की डिमांड के आधार पर, 'रामायण' के पास भी अपने तीसरे हफ्ते में IMAX शो की अच्छी-खासी संख्या बनी रह सकती है. इससे सिनेमाघर मालिकों के लिए एक दिलचस्प स्थिति पैदा हो गई है, क्योंकि उन्हें लीमिटेड प्रीमियम-स्क्रीन क्षमता को तीन बड़ी फिल्मों के बीच बांटना होगा.

गॉडजिला माइनस जीरो के बारे में
गॉडजिला माइनस जीरो का निर्देशन ताकाशी यामाजाकी ने किया है. उन्होंने गॉडजिला माइनस वन को भी निर्देशित किया था.  गॉडजिला माइनस वन ने ग्लोबली 116 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी और बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली जापानी फिल्म बनी थी.
वहीं  सीक्वल में रयुनोसुके कामिकी और मिनामी हमाबे एक बार फिर साथ काम कर रहे है. पिछली फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें  हैं. देखने वाली बात होगी कि गॉडजिला माइनस जीरो रिलीज के बाद कैसा परफॉर्म कर पाती है. 

 

About the author निशा शर्मा

निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

King 100: तबू का बर्थडे धमाका, 28 साल बाद नागार्जुन के सामने बनीं विलेन, 'महंथी झांसी रानी' का लुक वायरल
'किंग 100' में तबू का खौफनाक अवतार, बर्थडे पर  'महंथी झांसी रानी' का फर्स्ट लुक आउट
रणबीर कपूर की 'रामायण' के म्यूजिक से निराश हुए सुनील लहरी, नितेश तिवारी की तारीफ में कही ये बात
रणबीर कपूर की 'रामायण' का म्यूजिक सुनील लहरी को नहीं आया पसंद, नितेश तिवारी पर जताया भरोसा
सलमान खान की आवाज में मातृभूमि का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज, चित्रांगदा संग जमेगी केमेस्ट्री
सलमान खान की आवाज में मातृभूमि का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज, चित्रांगदा संग जमेगी केमेस्ट्री
Box Office: मंगलवार को 'जेलर 2' रही आगे, 'उड़ता तीर' ने भी दिखाई तेजी, जानें- 'दृश्यम 3' का हाल
मंगलवार को 'जेलर 2' रही आगे, 'उड़ता तीर' भी छाई, जानें- 'दृश्यम 3' का हाल
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget