एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करते समय इन बातों का जरुर रखें ध्यान!

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर हर कोई सोना खरीदना चाहता है पर सोने की खरीदारी के समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरुरी है.

Akshaya Tritiya 2022: मंगलवार 3 मई को अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya ) का त्योहार है. जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन सोने में निवेश काफी शुभ माना जाता है.  जो भी आर्थिक तौर पर सक्षम है वो इस दिन सोना जरुर खरीदता है. रूस यूक्रेन युद्ध ( Russia Ukraine War) के चलते सोने के दाम काफी बढ़ गए हैं. सोना जब इतना महंगा है तो सोने की खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्क्तायान रखना बेहद जरुरी है.  पुराने जमाने से लोग सोना खरीदते रहे हैं क्योंकि ये निवेश का बेहतरीन विकल्प रहा है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 1190 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 47200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है. वहीं 24 कैरेट सोने के रेट आज 1280 रुपये की गिरावट के साथ 51510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. हालांकि बढ़ती महंगाई ( Rising Inflation) और वैश्विक तनाव के चलते सोने के दामों के और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.  

कैसे करें गोल्ड में निवेश
सोने में निवेश करने के लिए आभूषण, बार और सिक्कों के रूप में सोना खरीदना आमतौर पर पसंदीदा तरीका है, लेकिन यह एक महंगा सौदा भी है क्योंकि इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल होता हैं और शुद्धता और रखने की चिंता उससे जुड़ा खर्च भी होता है. इसलिये केवल Physical Gold ही नहीं बल्कि सोने की खरीदारी के और भी विकल्प हैं. आप गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि आपको शुद्धता, भंडारण और अन्य शुल्कों के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. 

सोना खरीदने से पहले आपको 5 बातों का ध्यान रखना होगा


हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदें
सोने के आभूषण खरीदने का सबसे सुरक्षित तरीका हमेशा हॉलमार्क वाला ही ज्वेलरी खरीदें. भारतीय मानक ब्यूरो की पहचान सोने की शुद्धता सुनिश्चित करती है. सोना 18 कैरेट और उससे कम, 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शुद्धता के विभिन्न रूपों मिलता है. हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदना बेहतर है ताकि सोने की शुद्धता की गारंटी होती है. 

सोने की कीमत चेक करें
आज सोने की कीमत क्या है, इसकी जानकारी आप ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं. ज्वेलर्स से भी आपको कीमत की जानकारी मिल सकती है. 

मेकिंग चार्ज पर सौदा
अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो मेकिंग चार्जेज जानना बेहद जरूरी है. मेकिंग चार्ज गहने की लागत का 30 फीसदी तक हो सकता है. हर ज्लवेलर्स मेकिंग चार्ज पर भारी डिस्काउंट देता है, इसलिये मेकिंग चार्ज को लेकर मोलभाव जरुर करें.  

बिल मांगना न भूलें
सोने की खरीदारी का बिल अपने पास जरुर रखें. ताकि कुछ वर्षों के बाद उसी सोने को बेचते हैं तो ज्वेलर्स आपसे बिल की मांग कर सकता है. साथ ही कैपिटल गेन टैक्स की गणना के लिए भी बिल रखने से खरीद मुल्य का पता लग सकता है. इसके अलावा, निकट भविष्य में कोई विवाद सामने आता है, तो चालान काम आ सकता है. बिल रखना अपने रिकॉर्ड के लिये भी जरुरी है. 

वजन जांचना जरूरी
सोने की खरीदारी के समय उसका वजन जानना बेहद जरुरी है क्योंकि उसी से सोने के आभूषण के कीमत का पता लगता है. छोटे शहरों या गांवों में कई ज्वेलर्स सोने की गलत माप के जरिये ग्राहकों को चूना लगा चुका चुके हैं जिसकी शिकायतें कई बार सामने आई है. 

यह भी पढ़ें:
Akshaya Tritiya 2022: इस साल अक्षय तृतीया पर बढ़िया खरीदारी की उम्मीद, 2019 का आंकड़ा हो सकता है पार

LIC IPO Update: एंकर निवेशकों के खुल गया एलआईसी का आईपीओ, 4 मई से रिटेल निवेशक कर सकेंगे आवेदन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget