एक्सप्लोरर

LIC IPO Update: एंकर निवेशकों के लिए खुल गया एलआईसी का आईपीओ, 4 मई से रिटेल निवेशक कर सकेंगे आवेदन

LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ आज एंकर निवेशकों के लिए खुल गया है. अपर प्राइस बैंड पर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 5630 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है.

LIC IPO News: सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ आज एंकर निवेशकों के लिए खुल गया है. हालांकि 4 से 9 मई तक रिटेल निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ खुला रहेगा. सरकार ने एलआईसी के आईपीओ के साइज को घटाकर 21,000 करोड़ कर दिया. हालांकि इसके बावजूद एलआईसी का आईपीओ भारत के प्राइमरी मार्केट का सबसे बड़ा आईपीओ है. 

एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंड
एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंड 902 से 949 रुपये रुपये तय किया गया है. एलआईसी का आईपीओ 4 से लेकर 9 मई तक निवेशकों के निवेश के लिए खुले रहेगा. प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में एंकर निवेशक 2 मई यानि आज को निवेश कर सकते हैं. आईपीओ के जरिए 20,557 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. हालांकि पहले सरकार ने आईपीओ के जरिए 60,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था. लेकिन आईपीओ के साइज को छोटा कर दिया गया है. DIPAM सचिव तूहिन कांत पांडेय ने कहा कि एलआईसी आईपीओ के साइज को छोटा किए जाने के बाद भी ये सबसे बड़ा आईपीओ है. 

ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा एलआईसी का शेयर
आईपीओ खुलने के पहले ही एलआईसी का शेयर 45 से 55 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है जो कि इश्यू प्राइस से 5 से 7 फीसदी ज्यादा है. आपको बता दें एलआईसी का प्राइस बैंड 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 

आईपीओ प्राइस पर डिस्काउंट
एलआईसी अपने आईपीओ में निवेश करने वाले पॉलिसीधारकों को डिस्काउंट दे रही है. पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया जाएगा तो रिटेल निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों को 40 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा. 

17 मई को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग
अपर प्राइस बैंड पर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 5630 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है. आईपीओ में 221.37 मिलियन शेयर बेचे जायेंगे जिसमें 59.29 मिलियन शेयर एंकर निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. कर्मचारियों के लिए 1.58 मिलियन, पॉलिसीधारकों के लिए 22.14 मिलियन और संस्थागत निवेशकों के लिए 98.83 मिलियन शेयर रिजर्व रखे गया है. 12 मई को शेयर अलॉट कर दिया जाएगा और 16 मई तक निवेशकों के डिमैट खाते में शेयर्स क्रेडिट कर दिए जायेंगे. 17 मई को एलआईसी के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की जाएगी. 

ये भी पढ़ें

ITR Form: इनकम टैक्स विभाग ने अपडेटेड आयकर रिटर्न के लिए नया फॉर्म नोटिफाई किया, जानें किनके लिए है और क्या होगा खास

Edible Oil: कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए खाने के तेल पर घट सकता है सेस, सरकार बोली, देश में है पर्याप्त मात्रा में खाने का तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget