एक्सप्लोरर

Defence Sector Fund: एचडीएफसी म्यूचुअल फंड डिफेंस सेक्टर से जुड़ा पहला फंड लाने की तैयारी में, सेबी के पास दिया आवेदन

HDFC Mutual Fund: देश के तीसरे सबसे बड़े एसेट मैनेजर एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने डिफेंस फंड लॉन्च करने के लिए के लिए आवेदन किया है. 

Defence Sector Fund: डिफेंस सेक्टर में सरकार का जोर मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर बनाने पर है. जिसका बड़ा फायदा घरेलू रक्षा कंपनियों को मिलने वाला है. सरकार द्वारा हाल में किए गए घोषणाओं का बड़ा फायदा डिपेंस कंपनियों को मिला है जिसके चलते शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है. अब डिफेंस सेक्टर को लेकर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ऐसा फंड लेकर आ रही है जो केवल डिफेंस सेक्टर से जुड़े शेयरों में निवेश करेगा. देश के तीसरे सबसे बड़े एसेट मैनेजर एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने डिफेंस फंड लॉन्च करने के लिए के लिए आवेदन किया है. 

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का डिफेंस फंड  म्यूचुअल फंड उद्योग में अपने तरह का पहला फंड होगा. एचडीएफसी डिफेंस फंड एक सेक्टोरल फंड होगा जो रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों में निवेश करेगा. बाजार के रेग्युलेटर सेबी से मंजूरी मिलने के बाद एचडीएफसी म्यूचुअल फंड इस डिफेंस फंड को लॉन्च कर सकेगा. 

इसे नए लॉन्च किए गए निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स के साथ बेंचमार्क किया जाएगा. इंडेक्स में स्टॉक के मौजूदा सेट में एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स, बीईएमएल, भारत डायनेमिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोचीन शिपयार्ड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और सोलर इंडस्ट्रीज शामिल हैं. सूचकांक में वे कंपनियां शामिल होंगी जो रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं या जो रक्षा उद्योग से अपने 10 फीसदी तक हासिल करती हैं.  निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स ने चार सालों में 25 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की म्यूचुअल फंड में  निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

घर खरीदना भी हुआ महंगा, ग्लोबल लिस्ट में भारत पहुंचा 51वें स्थान पर, Knight Frank ने जारी की रिपोर्ट

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के खुलने का सरकार के पास नहीं है कोई डाटा, बढ़ते विज्ञापनों की भी जानकारी नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget