एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली में जल्द बढ़ने वाले हैं सर्किल रेट्स? जानें क्या खबर आई है इस बारे में

सर्किल रेट बढ़ाने से दिल्ली में घर और प्रॉपर्टी खरीदने का खर्च बढ़ जाएगा लेकिन क्या ये सर्किल रेट्स जल्द बढ़ने वाले हैं? जानिए इस बारे में दिल्ली सरकार की क्या योजना है और कब तक स्थिति साफ हो पाएगी.

Circle Rates in Delhi: दिल्ली सरकार जल्द ही प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री तय करने वाला सर्किल रेट बढ़ा सकती है. दिल्ली सरकार ने बीते वर्ष ही सर्किल रेट बढ़ाने की योजना बनाई, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दिल्ली के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए. सर्किल रेट बढ़ाने से दिल्ली में घर व अन्य प्रॉपर्टी खरीदने का खर्च बढ़ जाएगा. हालांकि यह सर्किल रेट दिल्ली के सभी दिल्ली में नहीं बढ़ाए जाएंगे. सर्किल रेट केवल दिल्ली के कुछ पॉश इलाकों में बढ़ाए जाने की योजना है. यहां इन इलाकों में सर्किल रेट 30 फीसदी तक बढ़ाए जा सकते हैं. 

दिल्ली में 8 साल पहले बदले गए थे सर्किल रेट्स
फिलहाल सर्किल रेट में बदलाव के लिए एक प्रस्ताव दिल्ली के रेवेन्यू मिनिस्टर के पास भेजा गया है. रेवेन्यू मंत्री के बाद इसे स्वीकृति के लिए दिल्ली की कैबिनेट के सामने रखा जाएगा. इससे पहले दिल्ली में सर्किल रेट 8 साल पहले 2014 में बदला गया था. दिल्ली सरकार का मानना है कि राष्ट्रीय राजधानी में जमीन की कीमत बीते आठ वर्षों में काफी बढ़ी है. इसी को देखते हुए अब दिल्ली में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है.

App लॉन्च करेगी PWD दिल्ली
दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली में लगातार बेहतर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यहां कई इलाकों में जमीन के रेट काफी अधिक बढ़े हैं. सरकार जहां एक और सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी ओर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी और अधिक मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने एक महीने भर के भीतर गड्ढामुक्त सड़कों से निजात दिलाने की बात कही है. साथ ही यदि किसी सड़क के निर्माण में कोई खामी पाई जाती है तो वहां के संबंधित इंजिनियर पर इसकी गाज गिरेगी. दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सड़कें मिल सके और वे खराब सड़कों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कर सके, इसको लेकर पीडब्ल्यूडी दिल्ली जल्द ही एक ऐप भी लांच भी करेगी. दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके और उनकी शिकायतों पर तुरंत करवाई की जाए इसको लेकर पीडब्ल्यूडी दिल्ली जल्द ही एक मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच करेगी. इस एप्लीकेशन के माध्यम से दिल्ली के नागरिक खराब सड़कों को लेकर शिकायत कर पाएंगे.

पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने की समीक्षा बैठक
इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आदेश दिए और कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें बेहतर सड़कें भी शामिल हैं. सिसोदिया ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही पीडब्ल्यूडी दिल्ली के अंतर्गत आने वाली सभी 1300 किमी की सड़कों की जांच की जाए और जिन स्थानों पर सड़कों में पैचवर्क व मरम्मत की जरुरत है, उसके एक महीने के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सड़क मरम्मत का काम बिना किसी देरी के बेहतर ढंग से होना चाहिए और यदि कार्य में देरी होती है या कोई खामी पाई जाती है तो संबंधित इंजिनियरों के खिलाफ कर्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें

ट्रेन से लगेज भेजने वालों के लिए बड़ी खबर, लगेज ट्रैक करना हुआ आसान, शुरू हुआ PMS सिस्टम

बजाज ऑटो की सेल्स फरवरी में 16 फीसदी घटी, जानें हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड और टीवीएस की बिक्री का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget