एक्सप्लोरर

बजाज ऑटो की सेल्स फरवरी में 16 फीसदी घटी, जानें हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड और टीवीएस की बिक्री का हाल

दोपहिया वाहनों की बिक्री में फरवरी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चाहे बजाज ऑटो हो या रॉयल एनफील्ड, चाहे हीरो मोटोकॉर्प हो या टीवीएस मोटर-सभी की बिक्री में गिरावट आई है. यहां जानें सबके सेल्स डेटा.

Two wheelers Sales Data: देश में इस समय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए थोड़ा खराब समय चल रहा है. एक तरफ चिप और सेमीकंडक्टर की कमी से ऑटो कंपनियां जूझ रही हैं वहीं अब कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ने की वजह से आने वाला समय भी कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ऐसे में गाड़ियों के साथ साथ दोपहिया वाहनों की सेल्स पर भी असर आया है. बजाज ऑटो से लेकर टीवीएस मोटर्स और रॉयल एनफील्ड से लेकर हीरो मोटोकॉर्प-सभी की फरवरी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है. 

बजाज ऑटो के वाहनों की बिक्री फरवरी में 16 फीसदी घटी
वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री फरवरी में 16 फीसदी गिरकर 3,16,020 यूनिट रह गई. कंपनी ने फरवरी 2021 में 3,75,017 वाहन बेचे थे. 

घरेलू स्तर पर भी बिक्री घटी
बजाज ऑटो ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि पिछले महीने घरेलू स्तर पर बिक्री 32 फीसदी घटकर 1,12,747 यूनिट रही. दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री 16 फीसदी गिरकर 2,79,337 यूनिट रही जो पिछले साल फरवरी में 3,32,563 यूनिट थी.

कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में भी गिरावट
कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री 14 फीसदी गिरकर 36,683 यूनिट रही जो पिछले महीने समान अवधि में 42,454 यूनिट थी. कंपनी ने कहा कि निर्यात जो पिछले साल फरवरी में 2,10,206 यूनिट था वह पिछले महीने तीन फीसदी गिरकर 2,03,273 यूनिट रह गया.

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री फरवरी में 29 फीसदी घटी
दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की थोक बिक्री फरवरी 2022 में 29 फीसदी घटकर 3,58,254 यूनिट रही. हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में बताया कि कंपनी ने इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 5,05,467 यूनिट्स बेची थीं.

हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री में भी गिरावट
कंपनी की घरेलू बिक्री भी फरवरी 2022 के दौरान 31.57 फीसदी घटकर 3,31,462 यूनिट रही, जो फरवरी 2021 में 4,84,433 यूनिट थी. इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने 3,38,454 मोटरसाइकल बेचीं जबकि इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 4,63,723 यूनिट्स बेची थी.

हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर सेल्स भी घटे
कंपनी के स्कूटर की बिक्री भी फरवरी 2022 में घटकर 19,800 यूनिट पर आ गई. एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 41,744 स्कूटर बेचे थे. कंपनी का निर्यात हालांकि पिछले महीने बढ़कर 26,792 यूनिट पर पहुंच गया, जो फरवरी 2021 में 21,034 यूनिट था.

रॉयल एनफील्ड की बिक्री फरवरी के दौरान 15 फीसदी घटी
मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड के दोपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी में 15 फीसदी घटकर 59,160 यूनिट रह गई. कंपनी आयशर मोटर्स का हिस्सा है. रॉयल एनफील्ड ने बताया कि उसने इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में कुल 69,659 दोपहिया वाहनों की बिक्री थी.

घरेलू बिक्री 20 फीसदी घटी
कंपनी की घरेलू बिक्री फरवरी 2022 के दौरान 20 फीसदी घटकर 52,135 यूनिट रही. यह फरवरी 2021 में 65,114 यूनिट थी. इसके अलावा कंपनी का निर्यात पिछले महीने के दौरान बढ़कर 7,025 यूनिट पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,545 यूनिट था.

सेमीकंडक्टर चिप की कमी से आई दिक्कत
रॉयल एनफील्ड ने कहा, "सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण आपूर्ति श्रृंखला में परेशानी फरवरी के दौरान भी बनी रहीं. कंपनी इस समस्या को हल करने के लिए अपने आपूर्ति व्यवस्था के साथ काम कर रही है."

टीवीएस मोटर की बिक्री फरवरी में पांच फीसदी घटी
दोपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री फरवरी 2022 के दौरान पांच फीसदी घटकर 2,81,714 यूनिट रही. टीवीएस मोटर ने एक बयान में कहा कि उसने इससे पिछले वर्ष की इसी महीने में कुल 2,97,747 इकाइयों की बिक्री की थी.

घरेलू बिक्री में भी आई गिरावट
इसके अलावा कंपनी के कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी 2022 में घटकर 2,67,625 यूनिट रही, जो फरवरी 2021 में 2,84,581 यूनिट थी. कंपनी ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री पिछले महीने 11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,73,198 यूनिट की रही. यह इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 1,95,145 यूनिट थी.

कंपनी के निर्यात में हुआ इजाफा
वहीं कंपनी का निर्यात पिछले महीने छह फीसदी बढ़कर 1,07,574 यूनिट पर पहुंच गया, जबकि फरवरी 2021 में कंपनी ने 1,01,789 इकाइयों का निर्यात किया था.

ये भी पढ़ें

Crude Price Rise: कच्चे तेल की कीमतों को स्थिर रखने के लिए अमेरिका देगा 3 करोड़ बैरल क्रूड ऑयल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का ऐलान

Crude Oil Price Hike: कच्चा तेल का दाम हुआ 110 डॉलर के पार, 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से कच्चा तेल सबसे उच्चतम स्तर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
SIP में निवेश का खास फॉर्मूला, Rule of 60 से कैसे बनेगा करोड़ों का फंड?
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget