एक्सप्लोरर

Fraud Call Scam: गलती से भी फोन में डायल ना करें ये नंबर, वर्ना होंगे फ्रॉड के शिकार, टेलीकॉम विभाग का अलर्ट

Call Forwarding Scam Alert: क्या कोई अजनबी मोबाइल नंबर डायल करने से आपका खाता भी खाली हो सकता है? जानिए कौन सी चेतावनी टेलीकॉम विभाग ने जारी की है.

Call Forwarding Scam: केंद्र सरकार का दूरसंचार विभाग (DoT) साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए एक्टिव कदम उठाता रहता है और इसी कड़ी में एक और अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट को जारी करने की वजह ये है कि कॉल फॉरवर्ड करवाकर फ्रॉडस्टर्स (धोखाधड़ी करने वाले) साइबर क्राइम कर रहे हैं और लोगों को फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं.

फ्रॉड से रहें सावधान- टेलीकॉम डिपार्टमेंट

देश के टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने संदिग्ध कॉल आने पर अलर्ट रहने के लिए कहा है. इसमें *401# के बाद कोई अजनबी मोबाइल नंबर डायल नहीं करने की सलाह जारी की है क्योंकि ऐसा करने से आपके मोबाइल से किसी अजनबी मोबाइल नंबर पर बेरोक-टोक कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाती है. इससे सभी इनकमिंग कॉल धोखेबाज शख्स को मिलने लगते हैं और इसका इस्‍तेमाल फ्रॉड के लिए हो सकता है. 

दूरसंचार विभाग चला रहा अभियान

संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग- डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन्स (डीओटी) ने गलत इरादे से की जा रही इनकमिंग कॉल रोकने और साइबर अपराधों और धोखाधड़ी से सेफ्टी के लिए सक्रिय अभियान चलाया है. इसमें बताया जा रहा है कि घोटालेबाजों के काम करने के तरीके क्या हैं और उनका क्राइम करने का वर्किंग स्टाइल क्या होता है..इसकी जानकारी देते हुए टिलीकॉम डिपार्टमेंट ने ऐसी इनकमिंग कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है.

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने किया ट्वीट

डीओटी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है और इसमें टेलीकॉम यूजर्स  को *401# और उसके बाद किसी अज्ञात मोबाइल नंबर को डायल करने वाली कॉल्स से अलर्ट रहने की सलाह दी है. टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर अपने कस्टमर्स को कभी भी *401# डायल करने के लिए नहीं कहते हैं.

कैसे जाल में फंसाते हैं ये धोखेबाज कॉलर

टेलीकॉम यूजर्स को ये धोखेबाज कॉल करते हैं और उनके टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर का कस्टमर सर्विस रीप्रेसेंटेटिव या टेक्नीकल सपोर्ट स्टाफ होने का दावा करता है. ये धोखेबाज शख्स ग्राहक से कहता है कि या तो उनके सिम कार्ड में कोई समस्या है या नेटवर्क या सर्विस की क्वालिटी से संबंधित कोई समस्या है. उस समस्या को ठीक करने के लिए उन्हें एक खास कोड डायल करना होगा. यह कोड आमतौर पर *401# से शुरू होता है और उसके बाद एक मोबाइल नंबर होता है. टेलीकॉम यूजर्स ऐसे झांसे में आ जाते हैं और अगर वो ये कोड डायल कर देते हैं तो उनके मोबाइल फोन से बेरोकटोक कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है. इसके बाद उनके फोन पर आने वाली सभी कॉल धोखेबाज व्‍यक्ति के मोबाइल नंबर पर चली जाती हैं. इसके बाद ये साइबर क्रिमिनल सभी इनकमिंग कॉल हासिल कर लेते हैं और इसका इस्‍तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है.

टेलीकॉम कस्टमर्स खुद भी रहें सावधान

डीओटी सक्रिय रूप से सभी कस्टमर्स को जानकारी देता रहा है और नियमित रूप से दोहराता आया है कि अपनी सुरक्षा कैसे करें. आप भी अपने मोबाइल फोन की सेटिंग की जांच करें. आप पता लगाएं कि कहीं कॉल फ़ॉरवर्डिंग चालू तो नहीं है और ऐसा होने पर तुरंत कॉल फारवर्डिंग को बंद करें. इस सुविधा का उपयोग केवल आवश्यकता होने पर ही करें.

ये भी पढ़ें

Nifty At Alltime High: निफ्टी ने बनाया तेजी का रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा, आईटी शेयरों ने भरा जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget