एक्सप्लोरर

Toyota New SUV: टोयोटा लाने वाली है ब्रेजा का रिबैज वर्जन, 7 सीटर का मिल सकता है विकल्प 

Toyota Raize Rival: लॉन्च होने के बाद टोयोटा रेज का मुकाबला टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और हुंडई वेन्यू जैसी कारों से होगा.

Toyota Raize: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर ने भारत में दो नए ट्रेडमार्क- रेज और रेज स्पेस का रजिस्ट्रेशन कराया है. इस नाम का इस्तेमाल कंपनी मारुति ब्रेजा के रीबैज वर्जन के लिए कर सकती है. ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली टोयोटा रेज लगभग 4 मीटर लंबी एक कॉम्पैक्ट SUV है. यह तेजी से बढ़ते सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सैगमेंट में टोयोटा के विस्तार में मदद करेगा.  इसके 5 और 7 सीटर वर्जन में लॉन्च होने की संभावना है. 

टोयोटा पहले मारुति ब्रेजा के रिबैज वर्जन को अर्बन क्रूजर के नाम से बेचती थी. लेकिन मारुति के पुरानी ब्रेजा को बंद करने के बाद टोयोटा ने भी इसे बंद कर दिया था. हालांकि जै टोयोटा ने अब अर्बन क्रूजर ब्रांडिंग को नई कॉम्पैक्ट एसयूवी हाइराइडर के साथ जोड़ दिया है. जबकि टोयोटा रेज, मारुति की नई ब्रेजा का रिबैज वर्जन होगी. 

कैसा होगा डिजाइन?

Maruti Brezza की तुलना में, टोयोटा रेज का बाहरी प्रोफाइल थोड़ा अलग हो सकता है. जिसमें नया फ्रंट ग्रिल डिजाइन और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. इसका इंटीरियर भी काफी हद तक ब्रेजा जैसा ही मिल सकता है, लेकिन इसके कलर थीम में बदलाव हो सकता है. 

टोयोटा रेज पावरट्रेन 

टोयोटा रेज में मारुति ब्रेजा वाले K15C, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 100.6 PS की अधिकतम पावर और 136 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें मारुति की ब्रेजा की ही तरह सीएनजी वर्जन का भी विकल्प मिल सकता है.  

फीचर्स

इस कार में क्रोम एक्सेंटेड फ्रंट ग्रिल, सटीक कट अलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल के साथ डुअल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, रियर कॉम्बिनेशन टेल लैंप, एक 9-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, TFT कलर डिस्प्ले के साथ MID, लेदर कवर स्टीयरिंग व्हील और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

किससे होगा मुकाबला

लॉन्च होने के बाद टोयोटा रेज का मुकाबला टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और हुंडई वेन्यू जैसी कारों से होगा. इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सन में एक 1.2L पेट्रोल और एक 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- इन खूबियों से लैस होगी न्यू जेन 2024 रेनॉल्ट डस्टर, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget