एक्सप्लोरर

Renault Duster: इन खूबियों से लैस होगी न्यू जेन 2024 रेनॉल्ट डस्टर, जानिए पूरी डिटेल 

New Generation Renault Duster Rival: इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा एमजी एस्टर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा.

New Generation Renault Duster: रेनॉल्ट डस्टर ग्लोबल मार्केट में सबसे पॉपुलर एसयूवी कारों में से एक है. इस कार को पहली बार 2009 में यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया था. पिछले कुछ सालों से कंपनी ने देश में इस कार की बिक्री बंद कर दी है, लेकिन इसका सेकंड जेनरेशन मॉडल कुछ देशों में अभी भी बिक रहा है. अब कंपनी इसके थर्ड जेनरेशन मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है, जिसे 2024 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाना है.   

नए प्लेटफार्म पर होगी तैयार 

फिलहाल ग्लोबल मार्केट में बिक रही सेकेंड जेनरेशन डस्टर M0 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो भारत में बिकने वाली कैप्चर और निसान किक्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. थर्ड जेनरेशन मॉडल को रेनॉल्ट-निसान के सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. जिसका इस्तेमाल फिलहाल ग्लोबल मॉडल डेसिया लोगान, सैंडेरो और डेसिया जॉगर के लिए किया जाता है. इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पेट्रोल और हाइब्रिड सहित कई बॉडी स्टाइल और इंजन विकल्पों के लिए किया जाता है. इसे भविष्य में एक EV के तौर पर भी तैयार किया जा सकता है. 

2024 रेनॉल्ट डस्टर का डिजाइन

स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई डस्टर अब पहले से बड़ी होगी और इसके केबिन में भी अब अधिक स्पेस मिलेगा. इसके साथ ही इसके कई स्टाइलिंग एलिमेंट्स बड़ी बिगस्टर कॉन्सेप्ट एसयूवी से लिए जाएंगे, जिसे कंपनी ने 2021 की शुरुआत में अनवील किया था, जिसका प्रोडक्शन मॉडल साल 2024-25 में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है.

नई डस्टर का फ्रंट डिजाइन बिगस्टर जैसा होगा, जिसमें होरीजेंटल हेडलैंप, एक पतली ग्रिल और एक एंगुलर बम्पर देखने को मिलेगा. इसमें  मजबूत क्लैडिंग के साथ स्क्वायर शेप व्हील आर्च और वाई शैप्ड टेल लैंप के साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. 

कैसा होगा इंजन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस एसयूवी में एक 1.0L TCe टर्बो पेट्रोल इंजन और एक 1.0L Eco-G ड्यूल फ्यूल इंजन मिल सकता है. जो क्रमशः 110hp/200Nm और 100hp/170Nm का आऊटपुट जेनरेट कर सकता है. इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलेगा, जिसमें एक 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.2kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. 

कब होगी लॉन्च? 

रेनॉल्ट के अनुसार वह 2025 तक भारत में नए सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित दो नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है. जिसमें नेक्स्ट जेनरेशन डस्टर को 2024 में और एक नई 7-सीटर एसयूवी को 2025 में लॉन्च किया जाएगा.  

किससे होगा मुकाबला?

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा एमजी एस्टर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा. मारुति ग्रैंड विटारा में एक 1.5 L, K सीरीज इंजन मिलता है, जो माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक से लैस है.

यह भी पढ़ें :- ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, आपको कौन सी है पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?
SIR पर घमासान...किसका नफा, किसे नुकसान? विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget