Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है. जानिए इसकी नई कीमतें, फीचर्स और हर महीने कितनी चुकानी होगी आसान कार लोन EMI.

हमारे देश में कई नई गाड़ियां लॉन्च हुईं हैं और अभी इस महीने कुछ और कारों को लॉन्च किया जाना बाकि है. अभी जिस कार की चर्चा हो रही है वह है टोयोटा की हैचबैक ग्लैंजा की फेसलिफ्ट कार की. क्योंकि कंपनी ने अभी हाल ही में इसे लॉन्च किया है. जिसके बाद इस कार की बहुत तेजी चर्चा चल रही है. जिसके चलते आज इस खबर में हम भी ग्लैंजा फेसलिफ्ट की ही बात करेंगे.
अगर आप भी इस कार को खरीदने की सोच रहें हैं तो सबसे पहले आपको गाड़ी की कीमत और हर महीने बनने वाली ईएमआई के बारें में पता होना चाहिए. तो चलिए जानतें हैं कि टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट खरीदने के लिए आपका बजट कितना होना चाहिए और कार खरीदने के बाद आपको हर महीने कितना EMI देना पड़ सकता है.
कितनी है कार की कीमत?
बता दें कि टोयोटा ने अपनी इस नई फेसलिफ्ट हैचबैक को ग्राहकों के लिए काफी कम दाम में लॉन्च किया है. भारतीय बाजार में टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट के लिए कीमत 10.49 लाख रुपये तक जाती है. जबकि कंपनी इस गाड़ी को पांच वेरिएंट्स में बेच रही है जिनमें ई, एस, जी, वी और इसका नया टॉप वेरिएंट वी (ओ) शामिल है.
अपनी जरूरतों और बजट के हिसाब से ग्राहक मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन चुन सकते हैं. कार में कंपनी ने नया 1.2-लीटर का तीन-सिलेंडर इंजन दिया है जो शानदार माइलेज देने में पूरी तरह काबिल है. इस बेहतरीन प्राइस रेंज के चलते यह गाड़ी अपने सेगमेंट की अन्य गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है.

यह भी पढ़ें: Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
ईएमआई का पूरा हिसाब
आप अगर टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के शुरुआती बेस ई वेरिएंट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं. जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.99 लाख रुपये है. तो ऑन-रोड आते-आते यह गाड़ी आपके शहर के हिसाब से लगभग 7.90 लाख रुपये के आसपास पड़ेगी. मान लीजिए कि आप इस कार को खरीदने के लिए करीब 1.50 लाख रुपये का डाउनपेमेंट जमा करते हैं तो आपको बैंक से लगभग 6.40 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा.
जबकि अगर बैंक आपको 9 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन देता है तो आपकी हर महीने की ईएमआई लगभग 13,300 रुपये से 13,500 रुपये के बीच बनेगी.

मिड वेरिएंट की EMI
जबकि जो ग्राहक थोड़े एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं वे अक्सर इसके मिड वेरिएंट्स जैसे कि एस या जी को खरीदते हैं. ग्लैंजा फेसलिफ्ट के मिड-रेंज वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें लगभग 7.71 लाख रुपये से शुरू होकर 8.73 लाख रुपये तक जाती हैं. ऑन-रोड कीमत के लिहाज से यह गाड़ियां लगभग 8.80 लाख से 9.90 लाख रुपये के रेंज में मिलेंगी.
अगर आप लगभग 2 लाख रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं और बाकी के करीब 7 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए 9% ब्याज पर लेते हैं तो आपकी मंथली ईएमआई लगभग 14,500 रुपये से 16,500 रुपये के आसपास आएगी.
टॉप मॉडल की ईएमआई
आपको बता दें कि टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के सबसे महंगे और फीचर-लोडेड टॉप वेरिएंट्स जैसे वी और वी (ओ) की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 10.49 लाख रुपये तक रखी गई है. ऑन-रोड जाने पर इसकी कीमत लगभग 11.50 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.
अगर आप इस टॉप मॉडल को खरीदना चाहते हैं और ढाई लाख रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं तो लगभग 9 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेने पर आपकी ईएमआई हर महीने करीब 18,700 रुपये की बनेगी. कोई भी लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों के ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लें ताकि आपको सबसे सस्ता और अच्छा कार लोन मिल सके.
यह भी पढ़ें: 242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक






















