एक्सप्लोरर

Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

मारुति सुजुकी ने नेक्सा कारों पर बंपर छूट का ऐलान किया है. इस दशहरा इन 3 शानदार गाड़ियों पर 85,000 रुपये तक की बचत करें. चलिए जानतें हैं कैसे.

हमारे देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुती सुजुकी हमेशा ही अपनी कार को लेकर चर्चा में बनी रहती है. कंपनी बेहद ही कम दाम में गाड़ी लॉन्च करती है. जिसके चलते सड़कों पर मारुती की ही गाड़ियां सबसे ज्यादा दिखती हैं. जबकि अब कंपनी फिर से चर्चा में चल रही है क्योंकि नवरात्री में अब कंपनी अपनी कई गाड़ियां पर कई तरह से ऑफर दे रही है.

जिसके चलते आपके कई हजार रुपये आसानी से बच सकते हैं. अगर आप भी इस ऑफर के बारें में जानना चाहतें हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. तो चलिए जानतें हैं कि मारुति की उन तीन खास कारों के बारे में जिन पर यह बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है.

ग्रैंड विटारा पर ऑफर

बता दें कि मारुति सुजुकी की फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैंड विटारा अपनी दमदार लुक और शानदार माइलेज के लिए बाजार में दबदबा बना चुकी है. जबकि फेस्टिव सीजन के चलते कंपनी इस प्रीमियम एसयूवी को खरीदने वालों के लिए कई शानदार ऑफर दे रही है.

अगर आप इस त्योहारी सीजन में ग्रैंड विटारा को अपने घर लाना चाहते हैं तो आप कुल मिलाकर 85000 रुपये तक की बचत आसानी से कर सकते हैं. इस छूट में कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर और अन्य बेनेफिट्स भी शामिल किए गए हैं.

Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

यह भी पढ़ें: इस दशहरा बनें नई बाइक के मालिक, 1 लाख रुपये से कम में ये हैं धांसू ऑप्शन

फ्रॉन्क्स पर चल रहा ऑफर

जबकि इसके अलावा कूपे स्टाइल वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति फ्रॉन्क्स पर भी कंपनी ऑफर दे रही है. युवा ग्राहकों के बीच इस गाड़ी का क्रेज बहुत ज्यादा देखने को मिलता है.

नेक्सा डीलरशिप के जरिए बिकने वाली इस स्टाइलिश कार पर भी इस बार शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं. ग्राहक फ्रॉन्क्स की खरीद पर लगभग 70000 रुपये तक की कुल बचत कर सकते हैं. इस डिस्काउंट के बाद इस गाड़ी को और भी किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है जिससे ग्राहकों का बजट बिल्कुल नहीं बिगड़ेगा.

Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका

XL6 पर भी डिस्काउंट

हमेशा से परिवार के सफर को आरामदायक बनाने के लिए मारुति XL6 एक बेहतरीन प्रीमियम एमपीवी मानी जाती है. इस छह सीटर गाड़ी में सफर करना बेहद आरामदायक होता है और लंबे सफर के लिए यह एकदम परफेक्ट चॉइस है.

जबकि कंपनी इस फेस्टिव सीजन XL6 पर भी ग्राहकों को खुश करने का मौका नहीं छोड़ रही है. इस गाड़ी पर करीब 50000 रुपये तक की छूट दी जा रही है जिसमें एक्सचेंज बोनस और अन्य फेस्टिव ऑफर्स शामिल हैं. इस छूट के जरिए आप इस शानदार गाड़ी को कम दाम में खरीद सकते सकते हैं.

कार खरीदने का सुनहरा मौका

आपको बता दें कि ऑटोमोबाइल बाजार के जानकारों का मानना है कि त्योहारी सीजन के दौरान गाड़ियां खरीदना हमेशा से ही फायदेमंद सौदा साबित होता है. इस दौरान कंपनियों द्वारा मिलने वाले ऑफर्स और डीलरशिप के डिस्काउंट से काफी सारे पैसे बच जाते हैं.

मारुति सुजुकी के ये सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए ही उपलब्ध हैं इसलिए आपको बिना देर किए अपने नजदीकी नेक्सा शोरूम पर जाना चाहिए. आप चाहें तो टेस्ट ड्राइव लेकर अपनी पसंद की कार चुन सकते हैं और इन भारी छूटों का पूरा फायदा उठाकर अपने घर नई कार ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget