एक्सप्लोरर

Tips: कार की बैटरी को मिलेगी लंबी लाइफ, बस करने होंगे ये पांच जरूरी काम

हर बैटरी की लाइफ तीन से चार साल तक की ही होती है. वैसे कंपनियां बैटरी पर पांच साल की वारंटी देती हैं. लेकिन पांच साल से पहले ही इनमें दिक्कतें आने लग जाती हैं. आइए जानते हैं बैटरी को लंबी उम्र देने के लिए क्या टिप्स अपनाने चाहिए.

एक कार को लंबी उम्र देने के लिए उसके हर पार्ट्स के मेंटनेंस की जरूरत होती है. फिर चाहे कार की साफ सफाई हो या फिर उसकी बैटरी. कार में बैटरी का अहम रोल होता है. कार में बैटरी का ठीक होना बेहद जरूरी है. क्योंकि अगर बैटरी सही नहीं होगी तो डिस्चार्ज जैसी परेशानी शुरू हो जाती है. गर्मी के मौसम में बैटरी की देखभाल ज्यादा जरूरी होती है. यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपकी कार की बैटरी लंबे समय तक साथ देगी.

बैटरी टर्मिनल को रेगुलर चेक करें
हफ्ते में एक बार बैटरी टर्मिनल को चेक करें, क्योंकि अक्सर बैटरी टर्मिनल के पास एसिड जमा हो जाता है जिसे हटाना जरूरी होता है. बैटरी में पानी है या नहीं इसकी भी नियमित तौर पर जांच करें.

ग्रीस लगाने से बचें
अक्सर देखने में आता है कि लोग बैटरी टर्मिनल पर ग्रीस लगा देते हैं जोकि आपकी बैटरी को खराब कर सकता है, ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाली वैसलीन का इस्तेमाल किया जा सकता है. हमेशा बैटरी टर्मिनल को साफ रखें.

बैटरी बदलने का सही समय
हर बैटरी की लाइफ तीन से चार साल तक की ही होती है. वैसे कंपनियां बैटरी पर पांच साल की वारंटी देती हैं. लेकिन पांच साल से पहले ही इनमें दिक्कतें आने लग जाती हैं.

इंजन की देखभाल है जरूरी
ज्यादा ड्राइव करने की वजह से गाड़ी गर्म  होने लगती है और इसका असर कार की बैटरी पर भी पड़ता है. ऐसे में कार की बैटरी का पानी जल्दी सूख जाता है जिसकी वजह से बैटरी जल्दी ऑक्सीडाइज्ड हो जाती है. इसलिए बीच-बीच में इंजन को रेस्ट देना जरूरी है.

ड्राइव करें आराम से
कार एक मशीन है और मशीन को जितने अच्छे ढंग से इस्तेमाल करेंगे यह उतनी ही अच्छी रहेगी. जो लोग रैश ड्राइव  करते हैं उनकी गाड़ी और बैटरी अक्सर समय से पहले खराब हो जाती है. इसलिए हमेशा स्मूथ ड्राइव करें और खराब रास्तों पर गाड़ी चलाने से बचें.

ये भी पढ़ें

कार में आने लगें ये समस्या, तो तुरंत करवाएं गाड़ी की सर्विस

टॉप 5 मेड इन इंडिया बाइक, मिलेगी शानदार स्पीड और कीमत एक लाख रुपये से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
Renault Triber Turbo Review: 100PS से बदला अंदाज, जानें कैसी रही ड्राइव?
Renault Triber Turbo Review: 100PS से बदला अंदाज, जानें कैसी रही ड्राइव?

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget