एक्सप्लोरर

टॉप 5 मेड इन इंडिया बाइक, मिलेगी शानदार स्पीड और कीमत एक लाख रुपये से कम

अगर आपको भी कम बजट में स्पोर्ट्स बाइक खरीदनी है तो ये हैं शानदार ऑप्शन. मात्र एक लाख रुपये के बजट में आप ये बाइक खरीद सकते हैं. जानिए क्या हैं फीचर्स.

कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग अब अपने वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं. यही वजह है कि जिन लोगों का बजट कार खरीदने का नहीं है वो टू व्हीलर से अपना काम चला रहे हैं. वहीं इन दिनों भारतीय दोपहिया वाहन की डिमांड काफी ज्यादा है. अगर आप भी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं तो आप इन भारतीय कंपनियों की बाइक खरीद सकते हैं. आपको एक लाख से भी कम कीमत में अच्छी स्पोर्ट्स बाइक मिल जाएगी. आइए जानते हैं ऐसी 5 बाइक्स के बारे में.

1- हीरो Xtreme 200R- हीरो एक्सट्रीम 200 सीसी की सस्ती और काफी दमदार बाइक है. इस बाइक की कीमत 94,656 रुपये है. बाइक की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है. बाइक के दमदार फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर के लिए 199.6 सीसी का एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलंडर OHC इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. Xtreme 200R का इंजन 8000 RPM पर 18.4 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 RPM पर 17.1 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है. Hero Xtreme 200R में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इस बाइक का कर्ब वजन 149 किलोग्राम है. इसे 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 14.9 सेकंड लगते हैं.

2- यामहा FZ S V3- यामाहा की इस स्पोर्ट्स बाइक को यंगस्टर काफी पसंद करते हैं. इस बाइक में 149सीसी 2-वॉल्व, सिंगल सिलंडर 5-स्पीड ट्रांसमिशन वाला एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 7250 आरपीएम पर 12.4 पीएस की पावर और 5500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में एबीएस का फीचर भी दिया गया है. आपको इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रिअर डिस्क ब्रेक, एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर मिलते हैं. इसकी टॉप स्पीड 116 किमी प्रति घंटा है. बाइक की कीमत 1.05 लाख रुपये है.

3- सुजुकी Gixxer 155- सुजुकी की दमदार बाइक है Suzuki Gixxer. ये 115 किमी प्रति घंटा की रफ्तार देती है और 15.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है. बाइक में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन आपको मिलेगा. Suzuki Gixxer का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 पीएस की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. Suzuki Gixxer में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है. इस बाइक की एक्स-शोरुम कीमत 1.1 लाख रुपये है. 

4- टीवीएस Apache RTR 160 4V- टीवीएस की इस बाइक में 197.75 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 8,500 आरपीएम पर 20.5 पीएस की  पावर और 16.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है. बाइक में रेस ट्यून्ड-फ्यूल इंजेक्शन 'RT-Fi' टेक्नोलॉजी दी गई है. TVS Apache RTR 160 4V में रियर व्हील लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन कंट्रोल और RT-slipper क्लच के साथ डुअल-चैनल ABS से सिस्टम दिया गया है. नई मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ के साथ 'फेदर टच' स्टार्ट, क्लॉ स्टाइल पोजिशन लैंप के साथ एक ऑल-न्यू LED हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस बाइक की कीमत 1.2 लाख रुपये है. इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है.

5- हीरो Xtreme 200S- हीरो की दूसरी स्पोर्ट्स बाइक Hero Xtreme 200S है. इस बाइक की कीमत एक लाख रुपये है. इसमें पावर के लिए 196.6 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है. 200S का इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. बाइक की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है. 115 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार देती है.

ये भी पढ़ें: क्या डीजल कार आपके लिए रहेगी परफेक्ट? खरीदने से पहले जान लें ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब स्कूटर पूछने पर बताएगा कि कब घर पहुंचेंगे आप? आवाज से कंट्रोल होंगे Ather Scooters
अब स्कूटर पूछने पर बताएगा कि कब घर पहुंचेंगे आप? आवाज से कंट्रोल होंगे Ather Scooters
EV चार्जर खरीदने से पहले जान लें ये फर्क, Level 1, 2, 3 और 4 में कौन है सबसे बेहतर?
EV चार्जर खरीदने से पहले जान लें ये फर्क, Level 1, 2, 3 और 4 में कौन है सबसे बेहतर?
क्या है Hydrofoil Bike, जिसे नदी से लेकर समंदर तक में चलाना आसान? जानें किस तकनीक पर करती है काम
क्या है Hydrofoil Bike, जिसे नदी से लेकर समंदर तक में चलाना आसान? जानें किस तकनीक पर करती है काम
BH सीरीज के नंबर के लिए कितना देना पड़ता है रोड टैक्स, जानें किस हिसाब से होता है कैलकुलेट?
BH सीरीज के नंबर के लिए कितना देना पड़ता है रोड टैक्स, जानें किस हिसाब से होता है कैलकुलेट?

वीडियोज

SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE
Xi Jinping North Korea visit 2026: किम जोंग उन पर शी जिनपिंग ने क्यों डाले डोरे? ABPLIVE
US Iran War: 2 हफ्ते में ईरान पर जीत, धड़ाम होंगे तेल के दाम! जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान !
बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
125cc Scooter Battle: Burgman vs Avenis vs Ntorq | कौन है असली King? #burgmanstreet #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
Delhi News: पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने पर कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने पर कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
पहले लगता था बस से डर, फिर भारत में मिला ऐसा अनुभव कि फैन हो गई विदेशी महिला- वीडियो वायरल
पहले लगता था बस से डर, फिर भारत में मिला ऐसा अनुभव कि फैन हो गई विदेशी महिला- वीडियो वायरल
Rathi Cow: एक दिन में कितना दूध देती है राठी गाय, जानें कितनी है इसकी कीमत?
एक दिन में कितना दूध देती है राठी गाय, जानें कितनी है इसकी कीमत?
Embed widget