एक्सप्लोरर

कार में आने लगें ये समस्या, तो तुरंत करवाएं गाड़ी की सर्विस

क्या आप अपनी कार की सर्विस समय पर करवाते हैं? अगर नहीं तो, इन 5 संकेतों के दिखने के बाद आपको तुरंत कार की सर्विस करा लेनी चाहिए.

कार खरीदना जितना मंहगा होता है कार का मेंटेनेंस उससे ज्यादा महंगा पड़ता है. कार खरीदते वक्त कंपनी उसका मेंटेनेंस शेड्यूल भी देती है. जिसमें कार की सर्विस से जुड़ी जानकारी दी गई होती है और आपको उसे फॉलो करना होता है. सही समय पर कार की सर्विस कराने से परफोर्मेंस और माइलेज दोनों पहले जैसा ही बना रहता है. अगर कार पुरानी हो गई है तो आपको सर्विस के साथ समय-समय पर उसका मेंटेनेंस भी करवाते रहना चाहिए. एक्सपर्ट्स की मानें तो हर 6 महीने या 1 साल में कार की सर्विस करा लेनी चाहिए. अगर आपकी कार 10,000 किलोमीटर तक चल जाए तो भी सर्विस जरूरी हो जाती है. हालांकि इसके बाद भी कभी भी कोई परेशानी आ सकती है. आज हम आपको कार में आने वाली ऐसी समस्याओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखकर आप ये समझ जाएं कि आपको तुरंत कार की सर्विस करवानी है. आइये जानते हैं.

1- इंजन की वार्निंग लाइट- कार में इंजन लाइट जली दिखे तो समझ लें कि आपकी कार के इंजन में कोई प्रॉब्लम है. इसकी कोई भी वजह हो सकती है. ऐसे में आपको तुरंत सर्विस सेंटर पर जाकर कार का इंजन चेक कराना चाहिए. 

2- ब्रेक में समस्या- वाहन में ब्रेकिंग सिस्टम की कितनी अहमियत होती है ये तो हम सभी जानते हैं. ब्रेक आपके वाहन के साथ-साथ आपकी सुरक्षा के लिए भी अहम है. ऐसे में कार चलाते वक्त अगर आपको ब्रेक पैड में कोई भी परेशानी महसूस हो. ब्रेक पैड थोड़े अटने लगे तो आपको तुरंत कार की सर्विस करानी चाहिए. एक समय के बाद वाहन के ब्रेक पैड उखड़ने लगते हैं इन्हें मेंटेन करना बहुत जरूरी है. 

3- पॉवर में कमी- आपको ड्राइविंग के वक्त कार में पॉवर की कमी लगे तो इसकी वजह कम इंजन कम्प्रेसन या जाम फ्यूल फिल्टर हो सकता है. ऐसे में कार की पॉवर में कमी से कार की फंक्शनिंग और सेफ्टी दोनों प्रभावित होती है. इसलिए बिना देरी किए आपको तुरंत कार को मेकैनिक को दिखाना चाहिए.

4- कार से लीकेज- कई बार ऐसा होता है कि आपके कार के नीचे पानी, इंजन आयल, कूलैंट या अन्य किसी चीज को गिरते हुए देखें। ऐसे में इसमें से कुछ भी दिखे तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है। अगर कार शुरू हो तो इसे तुरंत इसे मेकैनिक के पास लेकर जायें।

5- कार से आवाज आए- अगर कार को स्टार्ट करते वक्त या चलाते समय कोई आवाज आए, तो पता लगाने की कोशिश करें कि आवाज कहां से आ रही है. कई बार ये आवाज आपके वाहन के लिए नुकसान वाली हो सकती है. ऐसे में बार-बार कार के आवाज करने पर तुरंत सर्विस सेंटर या किसी मैकेनिक को कार दिखा लेनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: टॉप 5 मेड इन इंडिया बाइक, मिलेगी शानदार स्पीड और कीमत एक लाख रुपये से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget