एक्सप्लोरर

Porsche Cayenne Launched in India: भारत में लॉन्च हो गयी ये लग्जरी कार, कीमत जानकर बोलेंगे 'अरे बाप रे'

Porsche Cars Rivals: पोर्शे की इन कारों से मुकाबला करने वालीं गाड़ियों में रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी क्यू8 और मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं.

Porsche Cars: पोर्शे ने भारत में अपनी लग्जरी कार कायेन और कायेन कूपे फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया, जिनकी डिलीवरी भी कंपनी जल्द ही शुरू कर देगी. एक फेसलिफ्ट के तौर पर इसमें कई सारे बदलाव किये गए हैं, जिसके चलते इसके केबिन में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. 

एक्सटेरियर में क्या कुछ बदला?

इस लग्जरी कार के बाहरी डिजाइन में किये गए बदलाव की बात करें तो, इसके फ्रंट लुक में बदलाव देखने को मिलता है. जिसमें इसकी नयी एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट भी शामिल हैं. वहीं इसके पिछले हिस्से में भी बदलाव देखने को मिलता है, जोकि इसकी नंबर प्लेट के साथ किया गया है. जिसे टेल गेट से हटाकर पिछले बंपर पर सेट किया गया है. साथ ही इसके टेल गेट पर दी गयी कनेक्टेड लाइट में थोड़ा सुधार किया गया है और पोर्शे बैजिंग को बीच में लगाया गया है. 

इंटीरियर में क्या कुछ बदला?

सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलता है, जिसके डैशबोर्ड में अब ट्रिपल स्क्रीन दी गयीं हैं. जिसमें 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.9 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम भी दिया गया है, जोकि पैसेंजर के लिए ऑप्शनल के तौर पर दिया गया है. 

इंजन 

वहीं इंजन की बात करें तो, नयी कायेन और कायेन फेसलिफ्ट को अब केवल 3.0l ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी6 पेट्रोल इंजन के साथ देखा जा सकेगा. जिसे 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. ये इंजन 353 ps की मैक्सिमम पावर और 500 NM का पीक टॉर्क देने में सक्षम है. हालांकि ये देखना अभी बाकी है कि इसे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ साथ हाइब्रिड ऑप्शन में पेश किया जाता है या नहीं. 

कीमत 

इन लग्जरी गाड़ियों की कीमत की बात करें तो, पोर्शे ने अपनी नई पोर्शे कायेन 2023 को 1.36 करोड़ रुपये और पोर्शे कायेन कूपे फेसलिफ्ट को 1.42 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है. 

इनसे होगा मुकाबला 

पोर्शे की इन कारों से मुकाबला करने वालीं गाड़ियों में रेंज रोवर स्पोर्ट, ऑडी क्यू8 और मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget