एक्सप्लोरर

Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

अगर आप एक छोटी एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे है, चाहे ये हुंडई एक्सटर हो या इस सेगमेंट में मौजूद कोई और एसयूवी. फाइनल डिसीजन लेने से पहले आपको हुंडई एक्सटर पर एक नजर डालनी चाहिए.

Hyundai Exter Micro SUV: इस समय एसयूवी की भरमार है और हर कोई इसे लेना चाहता है, जबकि कार निर्माता कंपनी भी इसकी डिमांड को पूरा करने में खुशी महसूस कर रहीं हैं. हुंडई की ज्यादतर बिक्री एसयूवी रेंज के जरिये ही होती है. इसकी बेस्ट सेलिंग कार भी एक एसयूवी ही है. कंपनी की क्रेटा और वेन्यू पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन टाटा पंच और निसान मैग्नाइट जैसी गाड़ियों के चलते माइक्रो एसयूवी सेगमेंट को देखते हुए, एक छोटी एसयूवी की जरुरत महसूस की जा रही थी.

तो, एक्सटर आखिर है क्या? यह हुंडई की सबसे छोटी एसयूवी है, जो हैचबैक ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने या नए खरीदार के मुताबिक, जो केवल एक एसयूवी लेना चाहते हैं. लेकिन बजट पर उनकी जरुरत के अनुसार फिट बैठती है. एक्सटर 3815 mm लंबाई के साथ साइज में छोटी है. लेकिन इसका डिजाइन वाकई में काफी शानदार है. ये बॉक्सी कॉम्पैक्ट और स्टाइलिंग एलिमेंट से पैक है. इसका फ्रंट-एंड खासतौर से अपनी पैरामीट्रिक ग्रिल, बड़ी एक्सटर लेटरिंग और एच-पैटर्न डीआरएल के साथ काफी आकर्षक है. इसमें दी गयी मोटी क्लैडिंग, 15 इंच के अलॉय व्हील, स्किड प्लेट और रूफ रेल्स इसे पूरा एसयूवी की तरह पेश करते हैं. ये न तो एक दबी हुई एसयूवी की तरह और न एक उठी हुई हैचबैक की तरह दिखती है और न ही ये मिनी वेन्यू की तरह है. यानि कि ये एक एक फ्रेश प्रोडक्ट है, जिसे शानदार कलर और पेंट फिनिश के साथ पेश किया गया है.


Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

इसका इंटीरियर पूरी तरह से काले रंग का है, लेकिन इसके वेंट या यहां तक कि सीटों पर बाहरी रंग देखने को मिलता है. डैशबोर्ड पर एक्सटीरियर पैटर्न देखने को मिलता है, जबकि केबिन में आपको क्वालिटी साफ़ नजर आती है. जो इससे मुकाबला करने वाली गाड़ियों की तुलना में बेहतर है. नियोस/ऑरा प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होने के बाद भी इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक्सटर में i20 में दिए गए से अलग है. इसमें दी गयी 8-इंच की टचस्क्रीन इसके राइवल के मुकाबले बड़ी और क्रिस्प है, साथ ही इसमें क्लियर रियर व्यू कैमरा डिस्प्ले भी है. इसका लेआउट सरल और आसानी से यूज करने वाला है. वहीं इसकी खास बात इसके फीचर्स हैं, जो इससे मुकाबला करने वाली गाड़ियों पर भारी पड़ते हैं. इसमें दी गयी सनरूफ आकर्षण की सबसे बड़ी वजह है. जिसे वॉयस कमांड के साथ ऑपरेट किया जा सकता है. यहां तक की हिंदी में भी.


Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

इसके अलावा इसमें बाकी कारों के मुकाबले ज्यादा फीचर्स के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, इनबिल्ट नेविगेशन के साथ एक डैशकैम भी दिया गया है, जो नई कारों में एक जरुरी चीज है. इसके अलावा ऑटो हेडलैंप, 6 एयरबैग, ईएससी, ओटीए अपडेट के साथ आप इंफोटेनमेंट सिस्टम में क्षेत्रीय भाषाओं को ही चुन सकते हैं. साथ ही हाई सेफ्टी फीचर हिल असिस्ट कंट्रोल के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है.


Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

बेशक सनरूफ एक बड़ा प्लस पॉइंट है, लेकिन बेसिक बातों पर भी अच्छी तरह से ध्यान दिया गया है और ऑडियो सिस्टम भी काफी अच्छा है. आगे की सीटें काफी आरामदायक हैं. साथ ही एंट्री और एग्जिट आसान है. रियर सीट के साथ अच्छा लेगरूम है. हालांकि ये फोर सीटर के रूप में एक अच्छा ऑप्शन है. हेडरूम अच्छा है, लेकिन हमें लगता है कि हुंडई को रियर आर्मरेस्ट की पेशकश भी करनी चाहिए थी. वहीं इसमें दिया गया 391 लीटर का बूट स्पेस फिर से इससे मुकाबला करने वाली गाड़ियों से ज्यादा है.


Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

3-सिलेंडर सेगमेंट वाली गाड़ियों के मुकाबले इसका इंजन आराम से स्टार्ट होता है और चार सिलेंडर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से 83bhp/114Nm के पावर आउटपुट के साथ अपने राइवल के मुकाबले पावर जेनरेट करता है. आमतौर पर एएमटी में कम स्पीड पर थोड़ा बहुत पौज देखने को मिलता है, जो इसमें नहीं है. इसलिए एएमटी गाड़ियों के बीच ये सबसे अच्छी है क्योंकि कम स्पीड पर यह टॉर्क कनवर्टर महसूस कराती है, न ही गियर बदलते समय आपको सिर हिलने की जरुरत पड़ती है. इसके अलावा इसकी खासियत की बात करें, तो मजबूत सस्पेंशन, हल्का स्टीयरिंग और 185 mm ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल है. जो इस मौसम में सड़कों के लिए काफी अच्छा है. वास्तव में, छोटी एक्सटर गड्ढों और उबड़-खाबड़ चीजों से भी आसानी से निपट लेती है.


Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

हाईवे पर भी एक्सटर आसानी से फिट हो जाती है. वहीं इस कार से बेस्ट रिजल्ट लेने का सबसे बेहतर तरीका है, इसे आराम से चलाना. क्योंकि इसका इंजन ऐसा नहीं है, जिसे आप हैवी इंजन गाड़ियों की तरह चला सकें. इसलिए इसे क्रूज करना सबसे अच्छा तरीका है. हालाकि, एक और जरुरी फीचर जो हुंडई ने एक्सटर में जोड़ है, वह एएमटी पैडल शिफ्टर्स है. जो पहले किसी भी एएमटी कार में मौजूद नहीं है. जोकि कंट्रोलिंग पावर में बढ़ोतरी करता है. साथ ही आपको अचानक ज्यादा पावर की जरुरत पड़ती है, तो प्राप्त कर सकते हैं. वहीं माइलेज के मामले में, 12-13kmpl की उम्मीद कर सकते हैं.


Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

एक्सटर अब तक की सबसे छोटी कंप्लीट एसयूवी बन गई है. इसमें मिलने वाले फीचर्स किसी और में नहीं हैं. साथ ही यह अपने राइवल्स के मुकाबले ज्यादा रिफाइंड है और इसका एएमटी फीचर भी राइवल्स के बीच सबसे अच्छा है. इसमें मिलने वाले फीचर्स महंगी एसयूवी वाले हैं, जोकि कम कीमत और कॉम्पैक्ट साइज में है. हालांकि इसकी सुरक्षा के साथ-साथ पैकेजिंग पर भी कोई समझौता नहीं किया गया है. टॉप-एंड एक्सटर की कीमत 10 लाख रुपये है और इस कीमत पर आपको इससे बेहतर एसयूवी नहीं मिल सकती है.


Hyundai Exter AMT Full Review: हुंडई एक्सटर आपको खरीदनी चाहिए या नहीं? फुल रिव्यू पढ़ लीजिये सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी

जो हमें पसंद आया- पैसे की कीमत, लुक, क्वालिटी, फीचर्स, एएमटी गियरबॉक्स.

जो पसंद नहीं है- पीछे की सीट का लेगरूम बेहतर हो सकता था, साथ ही पीछे कोई आर्मरेस्ट भी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Kia Seltos facelift: ग्राहकों को पसंद आ रही किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, धड़ाधड़ कर रहे बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget