एक्सप्लोरर

Upcoming Maruti Hybrid Cars: मारुति जल्द लेकर आने वाली है 4 हाइब्रिड कारें, माइलेज होगा ऐसा कि 'हर कोई खरीदने को दौड़ेगा'

मारुति देश में किफायती और बेहतर माइलेज वाली कारों की वजह से लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आ रही है. कंपनी इसे लगातार बरकरार रखने के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी वाली कारों को पेश करने की तैयारी कर रही है.

Maruti Hybrid Cars: मारुति सुजुकी अपनी शुरुआत से लेकर अब तक भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की अगुआ बनी हुई है, जिसकी सबसे बड़ी वजह इसकी कारों का फ्यूल इफिशिएंट होना है. कंपनी भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करती रहे, इसके लिए कंपनी नई टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर फोकस कर, स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ चार नई गाड़ियां लाने वाली है. जिन्हें 2023-24 में पेश किया जा सकता है.

नई मारुति 7 सीटर एमपीवी

इस लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति सुजुकी की सात सीट वाली एमपीवी होगी, जो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर बेस्ड होगी. इसे इस साल त्यौहारी सीजन में पेश किया जा सकता है. इस हाइब्रिड एमपीवी को मारुति 2.0L एटकिंसन साइकिल और 2.0L नैचुरली एस्पिरेटिड पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी. जो ई-ड्राइव ट्रांसमिशन पर 184bhp की पावर देगा. वहीं पेट्रोल पर 172bhp की पावर और 205NM का टॉर्क देगा. ये एक प्रीमियम गाड़ी होगी, जिसे 20-30 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है.


Upcoming Maruti Hybrid Cars: मारुति जल्द लेकर आने वाली है 4 हाइब्रिड कारें, माइलेज होगा ऐसा कि 'हर कोई खरीदने को दौड़ेगा

मारुति की नई 7 सीटर एसयूवी

इस साल के आखिर तक मारुति अपनी सात सीट वाली एसयूवी को बाजार में पेश कर सकती है. ये एसयूवी मारुति की ग्रैंड विटारा पर बेस्ड होगी, लेकिन इसमें केबिन स्पेस ज्यादा होने के साथ-साथ, एक सिटिंग कॉलम भी ज्यादा होगा. इसे ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर बनाया जायेगा. इस एसयूवी को 1.5L K15C पेट्रोल मल्टी-हाइब्रिड इंजन और 1.5L एटकिंसन साइकिल स्ट्रांग हाइब्रिड विकल्प के साथ पेश किया जायेगा, जो 115bhp की पावर और 27.97 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम होगा.


Upcoming Maruti Hybrid Cars: मारुति जल्द लेकर आने वाली है 4 हाइब्रिड कारें, माइलेज होगा ऐसा कि 'हर कोई खरीदने को दौड़ेगा

न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट और डिजायर

मारुति की इन दोनों हाइब्रिड कारों का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इन दोनों कारों में 1.2L 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन और टोयोटा की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है. ये दोनों कारें ARAI प्रमाणित 35-40 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम हो सकती हैं. अगर ऐसा हुआ, तो इतना माइलेज देने वाली ये कारें देश की मोस्ट फ्यूल इफिशिएंट कारें होंगी.


Upcoming Maruti Hybrid Cars: मारुति जल्द लेकर आने वाली है 4 हाइब्रिड कारें, माइलेज होगा ऐसा कि 'हर कोई खरीदने को दौड़ेगा

यह भी पढ़ें- Car Care Tips: अगर आप भी गाड़ी में हवा डलवाते समय दिखाते हैं होशियारी, तो कर लो जेब खाली करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Embed widget