एक्सप्लोरर

अब चाहकर भी यहां नहीं खरीद सकते नई बाइक और कार! पहले करना होगा ये काम, जानें नियम

Car Buying Policy: अगर आपके पास पार्किंग स्पेस नहीं है या फिर इसके कई सबूत भी नहीं तो आप महाराष्ट्र में कोई भी नई गाड़ी नहीं खरीद सकते हैं. यह नियम पहले केवल शहरी इलाकों में लागू होगा. आइए जानते हैं.

New Car Buying Rule in Maharashtra: जब भी हम कोई गाड़ी खरीदते हैं तो बेझिझक होकर उसे अपने घर ले आते हैं, लेकिन अब आपके लिए गाड़ी खरीदना इतना आसान नहीं होगा. इसके लिए अब आपको दिखाना होगा कि आप जिस गाड़ी को अपने घर लेकर जा रहे हैं, क्या उसके लिए आपके पास पार्किंग स्पेस है? जी हां, महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐसा नियम प्रस्तावित किया है, जोकि आपकी कार खरीदने की पूरी सोच को बदल सकता है. 

महाराष्ट्र सरकार की नई नीति के मुताबिक, नई कार और बाइक खरीदने के लिए आपके पास पार्किंग स्पेस होना बेहद जरूरी है.  अगर आपके पास पार्किंग स्पेस नहीं है या फिर इसके कई सबूत भी नहीं तो आप राज्य में कोई भी नई गाड़ी नहीं खरीद सकते हैं. यह नियम पहले केवल शहरी इलाकों में लागू होगा, जिसमें मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर जैसे शहरों के नाम शामिल हैं. हालांकि ग्रामीण इलाकों और कमर्शियल वाहनों को इसमें फिलहाल छूट मिल सकती है. 

गाड़ी खरीदने से पहले दिखाना होगा ये सर्टिफिकेट

इसको लेकर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि गाड़ी खरीदने वाले लोगों को नगर निकाय से प्रमाणित पार्किंग स्पेस का सबूत दिखाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जल्द ही इस नीति को लागू करने की योजना बनाई है, जिसके चलते वाहन खरीदारों को स्थानीय नगर निगम या फिर जो भी संबंधित अथॉरिटी है, उससे पार्किंग सर्टिफिकेट लेना होगा. ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पास गाड़ी पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह है.

इस सर्टिफिकेट के बिना नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी संभव नहीं होगा. ऐसे में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर गाड़ियों की बिक्री प्रभावित हो सकती है. मुंबई में पार्किंग की जगह काफी सीमित है, ऐसे में यह नियम खरीदारों के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकता है. इसके साथ ही नई गाड़ियों की सेल में गिरावट भी देखने को मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें:-

नहीं बर्दाश्त हुई बेइज्जती, इस शख्स ने Rolls-Royce कारों को बना दिया था कचरे की गाड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget