एक्सप्लोरर

15,000 से लेकर 45 हजार रुपये तक सस्ती हुई ये बाइक्स, 31 दिसंबर तक खरीदने पर ही है ऑफर

Year-End Discount Offer On Bikes: नए साल 2025 की शुरुआत में ही बाइक और कार के दाम बढ़ने वाले हैं. वहीं कई ऑटोमेकर्स नए साल के आने से पहले अपने मोटर व्हीकल्स पर शानदार ऑफर दे रहे हैं.

Discount Offer December 2024: साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है. दिसंबर के इस महीने में कई ऑटोमेकर्स बाइक और स्कूटर से लेकर गाड़ियों पर भी शानदार ऑफर लेकर आ रहे हैं. ओला से लेकर टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. टीवीएस iQube पर 100 फीसदी कैशबैक का ऑफर भी आया है. वहीं अब कावासाकी भी अपनी बाइक्स पर दमदार ऑफर लेकर आई है. इस महीने इस ब्रांड की बाइक्स पर 15 हजार रुपये से लेकर 45 हजार रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है.

Ninja 300 पर डिस्काउंट ऑफर

कावासाकी अपनी बाइक्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है. Ninja 300 की कीमत 3.43 लाख रुपये है. कंपनी इस ट्विन-सिलेंडर बाइक को सबसे किफायती दाम में बेच रही है. ये भारत में कावासाकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है. कंपनी की इस मोस्ट सेलिंग बाइक पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे निंजा 300 की कीमत घटकर 3.13 लाख रुपये हो गई है.

Kawasaki की बाइक्स पर ऑफर

कावासाकी निंजा 500 पूरी तरह से विदेश में बनकर तैयार हुई बाइक है. इस बाइक की भारतीय बाजार में कीमत 5.24 लाख रुपये है. कावासाकी की इस मोटरसाइकिल पर भी 15 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इस बाइक की कीमत घटकर 5.09 लाख रुपये हो गई है. वहीं कावासाकी Versys 650 पर भी बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस बाइक की कीमत ऑफर से पहले 7.77 लाख रुपये थी. लेकिन अब 30 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद इस मॉडल की प्राइस 7.47 लाख रुपये हो गई है.

इस बाइक पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट

कावासाकी Versys 650 की सिबलिंग निंजा 650 (Ninja 650) पर 45 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. दिसंबर 2024 के इस ऑफर से पहले बाइक की कीमत 7.16 लाख रुपये थी. अब इस मोटरसाइकिल की प्राइस 6.71 लाख रुपये हो गई है. कावासाकी Z900 बाजार में 40 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रही है. इस मोटरसाइकिल की कीमत 9.38 लाख रुपये से घटकर 8.98 लाख रुपये पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें

कैसी दिखती है Toyota की पहली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV, क्या Hyundai Creta EV को देगी कड़ी टक्कर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिंद्रा ने भारत में पेश की Scorpio Lifestyler, जानें कीमत
महिंद्रा ने भारत में पेश की Scorpio Lifestyler, जानें कीमत
EV महंगी या पेट्रोल कार, लंबी रेस में कौन पड़ेगी सस्ती?
EV महंगी या पेट्रोल कार, लंबी रेस में कौन पड़ेगी सस्ती?
Runway Construction Cost: हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
Traffic Signal: ट्रैफिक सिग्नल पर बार-बार बजाते हैं हॉर्न? कट जाएगा चालान
ट्रैफिक सिग्नल पर बार-बार बजाते हैं हॉर्न? कट जाएगा चालान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget