एक्सप्लोरर
कैसी दिखती है Toyota की पहली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV, क्या Hyundai Creta EV को देगी कड़ी टक्कर?
Toyota Urban Cruiser Electric Launch Date: टोयोटा ने ग्लोबली अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखा दी है. ये इलेक्ट्रिक कार आने वाले समय में हुंडई क्रेटा ईवी की राइवल बन सकती है.
टोयोटा ने ग्लोबल मार्केट में अर्बन क्रूजर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की झलक दिखा दी है. टोयोटा की ये पहली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी है.
1/7

टोयोटा की ये पहली ईवी e Vitara की सिबलिंग है. ये कार बी-स्पोक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. भारतीय बाजार में पहले से अर्बन क्रूजर हाईरायडर शामिल है. इसका मतलब ये है कि भारत में ये कार किसी और नाम के साथ आ सकती है.
2/7

टोयोटा अर्बन क्रूजर इलेक्ट्रिक दो बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ आई है. इस गाड़ी में एक 49 kWh और दूसरा 61 kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है. इसमें फ्रंट के साथ ही ऑल व्हील ड्राइव का फीचर भी दिया गया है.
3/7

इस इलेक्ट्रिक कार का लुक इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से थोड़ा अलग है. वहीं e Vitara से भी ये कार काफी अलग लगती है. इस गाड़ी की ग्रिल के अंदर ही हेडलैम्प्स को लगाया गया है, जिससे इस कार का स्टाइल यूनिक बनाया गया है.
4/7

टोयोटा की इस ईवी की लंबाई 4,285 mm है. ये कार 5.2 मीटर की टर्निंग रेडियस के साथ आती है. गाड़ी में 18 या 19-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है.
5/7

टोयोटा की इस कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो गाड़ी में पीछे की तरफ एक स्लाइडिंग सीट, ADAS, 360-डिग्री कैमरा, फिक्स्ड सनरूफ और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
6/7

इलेक्ट्रिक कार में टचस्क्रीन के साथ में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी लगा है. अर्बन क्रूजर का लुक बिल्कुल नया है. लेकिन इस गाड़ी का बी-स्पोक प्लेटफॉर्म इसे कीमत में प्रीमियम कैटेगरी में लाता है. लेकिन भारत में ये कार सिंगल मोटर के साथ कम प्राइस-रेंज में भी आ सकती है.
7/7

टोयोटा की ये इलेक्ट्रिक कार अगले साल 2025 में लॉन्च हो सकती है. ये कार भारत में लॉन्च आने वाले समय में लॉन्च होने वाली ई-विटारा और क्रेटा ईवी को टक्कर दे सकती है. ये कार महिंद्रा BE 6 की भी राइवल बन सकती है.
Published at : 13 Dec 2024 11:03 AM (IST)
और देखें























