एक्सप्लोरर

भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती SUV के बढ़े दाम, रेनॉ किगर हुई 33,000 रुपए महंगी

रेनॉ किगर को बजट फ्रेंडली गाड़ी के रूप में जाना जाता है जो भारत में 2021 में फरवरी में लॉन्च हुई थी. अब इसके दाम कंपनी ने बढ़ा दिए हैं.

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉ ने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार किगर की कीमतों को अचानक बढ़ा दिया है. ये कार फरवरी 2021 में लॉन्च हुई थी. ये कार भारत में सबसे सस्ती एसयूवी कार मानी जाती है, लेकिन अब इसके दामों में इजाफा किया गया है. अब ये कार 33,000 रुपए महंगी हो गई है. दरअसल रेनॉ कंपनी ने आधिकारिक रूप से दाम बढ़ाने पर कुछ नहीं कहा है लेकिन माना जा रहा है कि वैश्विक संकट इसकी वजह हो सकती है.

भारत में किगर को फरवरी 2021 में 5.45 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था जबकि बेस वेरिएंट आरएक्सई एनर्जी एमटी की कीमत 5.45 लाख और आरएक्सई एनर्जी एमटी डुअल टोन की कीमत 5.65 लाख पर ही बनी हुई है, वहीं बाकी वेरिएंट की कीमतों में 3,000 से लेकर 33,000 तक इजाफा किया गया है. जानकारी के मुताबिक सबसे कम रेट का इजाफा आरएक्सटी एक्स ट्रॉनिक सीवीटी ड्यूल टोन और आरएक्सजेड एक्स ट्रॉनिक सीवीटी ड्यूल टोन में हुआ है. वहीं किगर आरएक्सटी टर्बो एमटी ड्यूल टोन वेरिएंट में 33,000 रुपए का इजाफा हुआ है. नई कीमत अब 7.77 लाख के बजाय 8.10 लाख हो गई है.

लोगों को पसंद आई किगर

भारत में एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए रेनॉ ने किगर को लॉन्च किया था. भारत में उपलब्ध कुछ छोटी कारों की तुलना में ये कम कीमत पर लॉन्च हुई थी. जिसे भारत में काफी पसंद किया गया है.

दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन

रेनॉ दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें 1.0 लीटर स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड मोटर और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड मोटर शामिल है. इन दोनों इंजनों को तीन तरह के ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ जोड़ा जाता है.

इसे भी पढ़ें

क्या डीजल कार आपके लिए रहेगी परफेक्ट? खरीदने से पहले जान लें ये बातें

कोरोना काल में कर रहे हैं ट्रैवल, लॉन्ग ड्राइव पर इन टूल्स को जरूर रखें साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget